एक्सप्लोरर

लंबे समय बाद दिखे पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर, 'पीएम मोदी से मिलकर किसानों के मुद्दे हल कराऊंगा'

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धान की फसल की खरीद न होने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि वो खुद पीएम मोदी के पास जाएंगे.

Amarinder Singh On CM Bhagwant Mann: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सालों बाद शुक्रवार (25 अक्टूबर) को दिखाई दिये. पंजाब में किसान धान की फसल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. धान की फसल की सही ढंग से खरीद न होने को लेकर आरोप लगाए जा रहा है. इसी बीच में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अचानक एंट्री मारते हुए राज्य की भगवंत मान सरकार को घेरा है. 

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धान की फसल की खरीद न होने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने किसानों के मसले को हल करने के लिए केंद्र सरकार के साथ खुद बात करने का भरोसा दिलाया है. 

भगवंत मान कभी किसी मंडी में नहीं पहुंचे- अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''सीएम भगवंत मान दिल्ली जाएं और किसानों का मसला हल करवाएं. एक बार भी सीएम भगवंत मान किसी मंडी में किसानों का हाल जानने नहीं पहुंचे हैं. सीएम होने के नाते उनकी ड्यूटी बनती है. मेरी सरकार के समय किसानों को कभी मुश्किलें नहीं आई थी. जब पंजाब में मेरी सरकार थी तो कभी भी कोई समस्या नहीं आई.'' 

मैं PM मोदी के पास जाऊंगा-अमरिंदर सिंह

उन्होंने आगे कहा, ''मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी, तब भी मैंने सरकार से काम करवाए हैं. मेरे साथ कभी जब नरेंद्र मोदी पीएम थे, तब भी मुझे कभी कोई समस्या नहीं आई. मैं जो कुछ भी पीएम मोदी साहब से मांगता था वो देते थे. किसानों के मसले को मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को बताने ही नहीं गया.

पूर्व सीएम ने आगे कहा, ''मैं पीएम मोदी के पास जाऊंगा और पंजाब के किसानों के मसले हल करवा कर आऊंगा. केंद्र सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं.''
 
एसकेएम के बैनर तले किसानों का प्रदर्शन

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को पंजाब में कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और धान की खरीद और उठान धीमा होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक की समस्या हुई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें:

Punjab Bypoll: अकाली दल से BJP में आए सोहन सिंह ठंडल को टिकट, छब्बेवाल से उम्मीदवार घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget