एक्सप्लोरर

NHAI के प्रोजेक्ट के लिए जमीन न मिलने पर पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह बोले- 'खेतों से भावनात्मक लगाव'

ABP Live India Infrastructure Conclave: NHAI प्रोजेक्ट के लिए जमीन न मिलने की शिकायत पर मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब का किसान अपनी जमीन से भावनात्मक तौर पर जुड़ा है, लेकिन विकास के साथ है.

ABP Live India Infrastructure Conclave 2024: एबीपी लाइव के खास कार्यक्रम इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में पंजाब के ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग के मंत्री हरभजन सिंह ने राज्य के विकास को लेकर चर्चा की. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि NHAI को प्रोजेक्ट के लिए शिकायत ये है कि सरकार को जमीन मिलने में मुश्किल होती है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए भी पंजाब सरकार को पत्र लिखा था, इस पर पंजाब सरकार का क्या स्टैंड है? मंत्री हरभजन सिंह ने इसका विस्तृत जवाब दिया.

सवाल के जवाब में मंत्री हरभजन सिंह ने बताया, "पंजाब में NHAI के 1280 km के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इसमें 913 km के लिए जमीन का पोजेशन NHAI को दिया जा चुका है. हमारे कुल 34 प्रोजेक्ट पैकेज हैं, जिनमें से 27 पर काम चल रहा है. कुछ दिक्कतें जरूरी आई थीं क्योंकि पंजाब कृषि प्रधान देश है. किसान अपनी जमीन से भावनात्म रूप से जुड़ा हुआ है."

'पंजाब का किसान विकास के साथ'- मंत्री हरभजन सिंह
मंत्री ने कहा, "पंजाब में ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं, जमीन बहुत उपजाऊ है. यहां सघन खेती होती है. साल भर में एक किसान तीन से चार फसलें लेता है. इसलिए वो अपनी जमीन के साथ आर्थिक और भावुक तौर पर जुड़ा हुआ है. इसलिए किसान अपनी जमीन देना नहीं चाहता. ऐसा नहीं है कि वो विरोध करता है, लेकिन उन्हें लगता है कि पुनर्वास के लिए भी उन्हें अच्छी खासी कीमत मिलनी चाहिए. किसान और NHAI दोनों मध्यस्थता करना करना चाहते हैं, इसी में कभी समस्याएं आ जाती हैं. लेकिन किसान विकास के साथ है, जल्द ही बची हुई परियोजनाओं के लिए भी जमीन मिल जाएगी."

1805 लिंक रोड के रिपेयर न हो पाने की वजह
मंडी रोड वाली 1805 लिंक रोड को रिपेयर की जरूरत है. पंजाब मंडी बोर्ड ने NABARD से 1800 करोड़ रुपये उधाप के तौर पर मांगे हैं, क्या सरकार के पास पैसा नहीं है? इस सवाल के जवाब में मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि जो पैसा RDF से मिलना चाहिए, उससे सड़कें रिपोयर होनी थीं. अब मंडी बोर्ड को 1800 करोड़ रुपये लेने पड़ रहे हैं, जिस पर इंटरेस्टर भी चुकाया जाएगा. इस समस्या का समाधान हो जाता अगर केंद्र से हमारा बकाया पैसा आ जाता. इसके लिए हमें कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी. वो पैसा तो पंजाब का अधिकार है, केंद्र की तरफ से हर राज्य को दिया जाता है तो पंजाब का पैसा क्यों रोका हुआ है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget