एक्सप्लोरर

Haryana News: अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया, बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए ठहराया जिम्मेदार

Haryana News: अभय चौटाला ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला बोला है. अभय चौटाला ने बीजेपी को बेरोजगारी में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ठहराया.

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. राज्य में बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए अभय चौटाला ने बीजेपी (BJP) और जेजेपी की मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. इनेलो नेता अभय चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा में सिर्फ उन्हीं की पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है.

भिवानी में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि राज्यभर में लोगों को जिस तरह दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, उससे वे समझ चुके हैं कि सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल ही उनकी सच्ची हितैषी है. चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष में जिस तरह उनका साथ दिया, उसकी तारीफ पूरे देश ने की है.

अभय चौटाला ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भले ही हम विपक्ष में क्यों न रहें, पर अपने आसपास के हर नागरिक, मजदूर और किसान के हक की लड़ाई इसी तरह लड़ेंगे, यही इनेलो की परंपरा रही है. चौटाला ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा. 

बढ़ती बेरोजगारी के लिए ठहराया जिम्मेदार

अभय चौटाला ने कहा कि मीडिया में बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है, जबकि राज्य सरकार युवाओं को निजी कंपनियों में 75 फीसदी रोजगार दिलाने के नाम पर बहलाना चाहती है.

अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले साल ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि पिछले साल के अंत में अभय चौटाला उपचुनाव में दोबारा से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. 

हालांकि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की पकड़ काफी कमजोर हो चुकी है. 2019 के विधानसभा चुनाव में इनेलो का एक ही उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था.

Punjab News: बीजेपी ने पंजाब में बनाया है विस्तार करने का प्लान, दिग्गज नेताओं की ओर से दिए गए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget