एक्सप्लोरर

Punjab News: बीजेपी ने पंजाब में बनाया है विस्तार करने का प्लान, दिग्गज नेताओं की ओर से दिए गए संकेत

Punjab Election: बीजेपी ने पहली बार पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ा है. लेकिन अब बीजेपी ने अब राज्य में विस्तार करने का प्लान बनाया है.

Punjab Election 2022: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई. बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया था. बीजेपी ने स्वीकार किया है कि नतीजों के बाद वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी. हालांकि बीजेपी (BJP) ने दावा किया है कि उसने पंजाब विधानसभा चुनाव का इस्तेमाल अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए किया है. 

बीजेपी ने 2022 के चुनाव का इस्तेमाल 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 में अगले विधानसभा चुनाव में अपना विस्तार के रूप में करने का प्लान बनाया है.  पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा "मौजूदा विधानसभा चुनावों ने भाजपा को अपने संगठन का विस्तार करने और राज्यों में लोगों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है. वर्ष 2017 में हमने 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2022 में 65 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.''

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार हमारी सीटों और मत प्रतिशत में इजाफा होगा. इस चुनाव ने राज्य में पार्टी के लिए एक बेहतरीन मंच बनाया है और हम 2024 में अगले आम चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे."

विस्तार का प्लान बना रही है बीजेपी

बीजेपी गठबंधन के प्रमुख भागीदार के रूप में पहली बार 65 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है,जो 2017 में 23 सीटों से काफी अधिक है. भाजपा की गठबंधन सहयोगी,पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने 23 सीटों में से केवल तीन पर जीत हासिल की थी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भी पंजाब में पार्टी का विस्तार करने का दावा किया जा चुका है. अमित शाह ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था "यह तो मात्र शुरूआत है और अगले पांच वर्षों में हम पंजाब के हर घर में भाजपा का कमल लाएंगे."

पिछले महीने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से महसूस करते हैं कि पंजाब में शिअद के साथ गठबंधन से भाजपा को भारी नुकसान हुआ है.  हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि बीजेपी के पास अब पंजाब में अपना विस्तार करने का अच्छा मौका है.

Haryana में 5वीं और 8वीं क्लास में नहीं होंगे बोर्ड के एग्जाम, विरोध के बाद हरियाणा सरकार ने टाला फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget