एक्सप्लोरर

हरियाणा में AAP ने लॉन्च किया चुनावी कैंपेन, '...अब लाएंगे केजरीवाल'

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन लॉन्च करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा को कांग्रेस और बीजेपी ने लूटा है. पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज (गुरुवार, 18 जुलाई) से चुनावी अभियान का आगाज कर दिया. पार्टी ने कैंपेन लॉन्च करते हुए, 'बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल' का नारा दिया. इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा हरियाणा दिल्ली से टच करता है. हमारी दोनों राज्यों में सरकार है. हरियाणा ने हर पार्टी को समय दिया है, कांग्रेस और बीजेपी के साथ क्षेत्रीय पार्टी को भी समय दिया लेकिन किसी ने भी वफा नहीं की. जो भी आया, उसने लूटा.

भगवंत मान ने कहा, ''हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं. केजरीवाल हरियाणा से ही हैं. यहां के लोगों को गर्व महसूस होता है कि उन्होंने राजनीति के बदल दिया. हम यहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे.''

संजय सिंह ने क्या कहा?

वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी. यहां पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

आम आदमी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी कि दुनिया दंग रह जाएगी. पार्टी सरकार बनाने के लिए हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने कहा, ''हरियाणा में साढ़े छह हजार गांव हैं, वहां हमारा जन संवाद हो चुका है. जनता बदलाव मांग रही है. केजरीवाल की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है.'' 

हरियाणा में इस समय बीजेपी की सरकार है. यहां इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्यतौर पर मुकाबला रहा है. वहीं आप की एंट्री दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

हरियाणा में इनेलो और जेजेपी भी मजबूती से ताल ठोकने की योजना में है. इनेलो ने पिछले दिनों यहां बीजेपी से गठबंधन का एलान किया है.

'मुझे नहीं पता वो लोग...', हरियाणा में कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला है कुमारी शैलजा का ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget