एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: फिरोजपुर से आप की दावेदारी छोड़ने वाले आशु बांगड़ कांग्रेस में होंगे शामिल, नवजोत सिद्धू ने किया दावा

Punjab Election: आशु बांगड़ ने गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी को छोड़ा है. अब आशु बांगड़ पंजाब में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

Punjab Election 2022: फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारी छोड़ने वाले आशु बांगड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दावा किया है कि आशु बांगड़ जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले आशु बांगड़ (Ashu Banger) ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आप के टिकट पर फिरोजपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी ने फिरोजपुर ग्रामीण सीट से आशु बांगड़ को अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी की तरह काम कर रहे हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू ने अब आशु बांगड़ के कांग्रेस ज्वाइन करने का एलान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''फिरोजपुर ग्रामीण से आम आदमी पार्टी की टिकट को ठुकराने वाले आशु बांगड़ कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनेंगे. जल्द ही आशु बांगड़ कांग्रेस को ज्वाइन करेंगे.''

आशु बांगड़ ने लगाए आरोप

आशु बांगड़ ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बैठे नेता ही चलाते हैं. उन्होंने कहा, ''आप के नेताओं की भाषा खराब है.वह हर चीज पर दबाव बना कर काम लेना चाहते हैं और हमारी आवाज दबाई गई. पार्टी में कोई सुनवाई नहीं है. राघव चड्ढा ही फैसले लेते हैं और उनकी मर्जी चलती है. जितने भी उम्मीदवार है सभी पर यह दबाव है.''

आशु बांगड़ को कांग्रेस पार्टी फिरोजपुर ग्रामीण से अपना उम्मीदवार बनाएगी या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होने जा रहा है. नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election: पटिलाया के पूर्व मेयर विनोद शर्मा कांग्रेस में शामिल, अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget