एक्सप्लोरर

Sharad Mohol Murder Story: हत्या-डकैती के केस, जेल में मर्डर का आरोप, कौन है गैंगस्टर शरद मोहोल, जिसका दिनदहाड़े हुआ मर्डर?

Sharad Mohol Murder News: महाराष्ट्र के पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की कथित तौर पर उसके ही गिरोह के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी.

Pune Murder News: पुणे के कोथरूड इलाके में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर शरद मोहोल पर कम से कम तीन राउंड फायरिंग की. अधिकारियों ने बताया कि गंभीर हालत में मोहोल को सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग कोथरूड के व्यस्त सुतारदरा में दोपहर करीब 1.15 बजे की है. शूटर एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां आया और मोहोल पर फायरिंग करके तुरंत मौके से फरार हो गया.

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
कथित तौर पर शरद मोहोल (40) कम से कम एक गोली लगने से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पास के निजी सह्याद्रि अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इस घटना से राज्य की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आईटी राजधानी में हड़कंप मच गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गोली उनके धड़ के ऊपरी दाहिने हिस्से में लगी थी. उनका तुरंत ऑपरेशन किया गया. लेकिन, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस को हमले के पीछे का सटीक मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. संदेह है कि यह गिरोह के अंदर की प्रतिद्वंद्विता से उपजा व्यापारिक विवाद है.

जानिए गैंगस्टर शरद मोहोल के बारे में?
पुलिस के मुताबिक, मोहोल के खिलाफ हत्या और डकैती सहित कई मामले दर्ज थे. वह यरवदा जेल में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद कटील सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी था, लेकिन अदालत ने उसे बरी कर दिया था.  अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि हत्या के पीछे का कारण भूमि और पैसों को लेकर विवाद होगा.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
बाद में मोहोल के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया. जहां पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्र हुए और हंगामा किया. यहां तक ​​कि पुलिस ने अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. कोथरूड पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है. जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस टीमें मौके पर पहुंची. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है. चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और शूटर की तलाश शुरू कर दी गई है. संयोग से, मोहोल की पत्नी स्वाति अप्रैल 2023 में मंत्री चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं. मोहोल दंपति को नियमित रूप से शहर के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया था.

दर्ज थे कई केस
हिस्ट्रीशीटर मोहोल पर शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, उसने नौ साल जेल में बिताए हैं. उसे कुछ मामलों में जमानत मिल गई और एक समय पर उसे पुणे जिले से बाहर कर दिया गया था. शरद मोहोल कुख्यात माफिया संदीप मोहोल का छोटा भाई था, जिसकी अक्टूबर 2006 में पुणे की एक सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पहले अपने बड़े भाई के ड्राइवर के रूप में काम करते हुए, उसकी मृत्यु के बाद, शरद ने अंडरवर्ल्ड में प्रवेश किया और आज अपनी हत्या तक शहर पर 'प्रभुत्व' स्थापित किया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: 'ED डरा नहीं सकती', रोहित पवार की कंपनी पर छापे के बाद शरद गुट ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan: 'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में क्यों घिरे आसिम मुनीर
'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में घिरे आसिम मुनीर
दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वायरल हुआ विचलित करने वाला Video, प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करता दिखा शख्स
दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वायरल हुआ विचलित करने वाला Video, प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करता दिखा शख्स
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan: 'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में क्यों घिरे आसिम मुनीर
'इस्लाम के नाम पर बना पाकिस्तान, मकसद पूरा...', भड़काऊ भाषण के बाद अपने ही देश में घिरे आसिम मुनीर
दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वायरल हुआ विचलित करने वाला Video, प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करता दिखा शख्स
दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वायरल हुआ विचलित करने वाला Video, प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करता दिखा शख्स
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
WPL 2026: आरसीबी से मिली निराशाजनक हार, गुजरात की कप्तान ने दिया बड़ा बयान
Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collections: बुरी तरह फ्लॉप हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, बस कर पाई इतना कलेक्शन
बुरी तरह फ्लॉप हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, बस कर पाई इतना कलेक्शन
दिल्ली की तरफ जाने से पहले अपनी कार में चेक कर लें ये चीज, नहीं तो लगेगा तगड़ा जुर्माना; क्या है वजह?
दिल्ली की तरफ जाने से पहले अपनी कार में चेक कर लें ये चीज, नहीं तो लगेगा तगड़ा जुर्माना; क्या है वजह?
खेती नहीं, मुनाफे की मशीन! स्ट्रॉबेरी से कम समय में बंपर कमाई; जानें बेहद आसान तरीका
खेती नहीं, मुनाफे की मशीन! स्ट्रॉबेरी से कम समय में बंपर कमाई; जानें बेहद आसान तरीका
Airplane Seats: खिड़कियों के सामने क्यों नहीं होती प्लेन की सीट, जानें क्या है इसकी वजह?
खिड़कियों के सामने क्यों नहीं होती प्लेन की सीट, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget