एक्सप्लोरर

MVA Seat Sharing: क्या सुलझ गया है MVA में सीटों पर फंसा पेंच? कल महाविकास अघाड़ी की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

Maharashtra MVA Seat Sharing: एमवीए नेता कल एकबार फिर बैठक करेंगे. इसमें सीट साझेदारी को फाइनल स्वरूप दिया जाएगा. यह जानकारी एनसीपी-एसपी नेता अनिल देशमुख ने दी है.

Maharashtra Election 2024: महाविकास अघाड़ी में सीट आवंटन की घोषणा कल यानी 21 अक्टूबर को की जाएगी. यह जानकारी शिवसेना-यूबीटी के नेता अनिल देसाई ने रविवार को मीडिया को दी है. उन्होंने कहा कि कई सीटों पर निर्णय हो चुका है. महाविकास अघाड़ी कल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. वहीं, शरद पवार की एनसीपी-एसपी के नेता अनिल देशमुख ने बताया कि कल सब कुछ फाइनल हो जाएगा.

आज (20 अक्टूबर) शरद पवार, जयंत पाटील, संजय राउत और अनिल देसाई ने बैठक की. इस बैठक के बाद अनिल देसाई ने कहा, ''हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं. सीट आवंटन की घोषणा कल की जाएगी.'' 

अनिल देशमुख ने विवादों से किया इनकार
उधर, अनिल देशमुख ने कहा, ''कोई विवाद नहीं है. आज शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-एसपी के बीच बैठक हुई है. कई सीटों को लेकर निर्णय हुआ है. कल शिवसेना-यूबीटी, कांग्रेस और एनसीपी-एसपी की फिर बैठक होगी और सबकुछ फाइनल किया जाएगा. कल चर्चा के बाद हम प्रत्याशियों की सूची घोषित करने की सोच रहे हैं.''

जल्द आएगी MVA प्रत्याशियों की लिस्ट
महाविकास अघाड़ी में 260 सीटों पर अंतिम निर्णय हो जाने की चर्चा है और कुछ सीटों पर अभी भी बातचीत जारी है. कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी में कुछ सीटों को लेकर रार था जिसे सुलझाने के लिए शरद पवार दोनों पार्टियों के संपर्क में थे. आज ही उनकी उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात हुई थी और उन्होंने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से भी मुलाकात की है. 

वहीं, अब अनिल देसाई और अनिल  देशमुख के बयानों से लग रहा है कि जल्द ही महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों की भी लिस्ट आ जाएगी क्योंकि अब चुनाव में महज एक महीने का वक्त रह गया है. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान कराया जाना है. 23 नवंबर को मतगणना होगी. यह पहली बार होगा जब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी कांग्रेस और एनसीपी-एसपी के साथ महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की वो 5 सीटें जहां बरसों से लड़ती आ रही शिवसेना, अब शिंदे गुट ने BJP के लिए दे दी 'कुर्बानी'?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget