एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में इस कैंडिडेट के पास 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, एक के पास महज 100 रुपये

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार सबसे अमीर हैं. इनके पास करोड़ों की संपत्ति है. इस लिस्ट में जानिए कौन सबसे गरीब कैंडिडेट है.

Lok Sabha Elections Phase 3: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कई उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. तीसरे फेज में 7 मई को 11 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में बीजेपी टॉप पर है. वहीं अगर सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

महाराष्ट्र में तीसरे फेज में छत्रपति शाहू शाहजी महाराज (Chhatrapati Shahu Maharaj), श्रीमंत उदयनराजे भोसले (Udayanraje Bhosale) और रंजीतसिंह हिंदूराव निंबालकर (Ranjeetsinha Hindurao Nimbalkar) सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. वहीं दूसरी तरफ इरफान अबुतालिब चांद (Irfan Abutalib Chand), मनोहर प्रदीप सतपुते (Manohar Pradeep Satpute) और अशोक ज्ञानदेव वाघमोडे (Ashok Dnyandev Waghmode) ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास सबसे कम संपत्ति है.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अधिकतम संपत्ति वाले उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने कोल्हापुर से छत्रपति शाहू शाहजी महाराज को टिकट दिया है. इनके पास कुल 342 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है. जिसमें 1,65,77,48,000 रुपए की चल संपत्ति और 1,77,09,20,000 रुपए की अचल संपत्ति है.

सातारा से बीजेपी उम्मीदवार श्रीमंत उदयनराजे भोसले के पास करीब 223 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. इनके पास 20,55,51,392 रुपए की चल और 2,02,56,82,547 रुपए की अचल संपत्ति है.

माढ़ा से बीजेपी उम्मीदवार रंजीतसिंह हिंदूराव निंबालकर सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों में तीसरे स्थान पर हैं. उनके पास 1,81,30,13,580 रुपये की चल संपत्ति और 24,52,44,795 रुपए की अचल संपत्ति है. अगर इनकी कुल संपत्ति की बात करें इनके पास कुल संपत्ति 205 करोड़ रुपए की है.

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार
महाराष्ट्र में कोल्हापुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे इरफान अबुतालिब चांद के पास सबसे कम संपत्ति है. इनके पास चल संपत्ति सिर्फ 100 रुपए है. इनके पास कुल संपत्ति भी 100 रुपए ही है.

दूसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हातकणंगले उम्मीदवार मनोहर प्रदीप सतपुते हैं. जिनके पास चल संपत्ति सर्फ 2000 रुपए है और अचल संपत्ति कुछ नहीं है. वहीं कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास कुल संपत्ति सिर्फ 2000 रुपए है.

तीसरे नंबर पर भी निर्दलीय उम्मीदवार ही हैं जिनका नाम अशोक ज्ञानदेव वाघमोडे है, जो माढ़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इनके पास चल संपत्ति सिर्फ 6 हजार रुपए है. कुल संपत्ति भी 6 हजार रुपए ही है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: क्या शरद पवार की मर्जी से अलग हुए अजित पवार? आदित्य ठाकरे ने दो टूक में दिया जवाब

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

थाईलैंड में पकड़े गए भगोड़े भाई, अब पुलिस के टॉर्चर से कैसे बचेंगे?
Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने एक हफ्ते में कर दिया कमाल, रणबीर कपूर और सलमान खान को दिया पछाड़
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने एक हफ्ते में कर दिया कमाल, रणबीर कपूर और सलमान खान को दिया पछाड़
हिंदू साम्राज्य की वह खूबसूरत महारानी, जिसके लिए बदल गया था सल्तनत का नक्शा
हिंदू साम्राज्य की वह खूबसूरत महारानी, जिसके लिए बदल गया था सल्तनत का नक्शा
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?
Embed widget