एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे के बाद एक्टिव हुए जयंत पाटिल, अब इस मुद्दे पर संभाला मोर्चा

Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा के अपडेटेड संस्करण के विमोचन के अवसर पर  ऐलान किया था. एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए शरद पवार ने एक कमिटी गठित की थी.

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. पवार के इस्तीफे पर उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी व्यक्त की और वे लगातार शरद पवार से अपना इस्तीफा वापस लेने की अपील कर रहे हैं. इसी बीच एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पवार के इस्तीफे को लेकर पार्टी के विधायकों और पूर्व विधायकों से रायशुमारी शुरू कर दी है.

जयंत पाटिल महाराष्ट्र राज्य के नेताओं के अलावा देश के दूसरे राज्य के पदाधिकारियों से भी उनकी राय जानने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल पवार के इस्तीफे के बाद पार्टी के पदाधिकारी इस्तीफा देने पर उतर आए. उन्होंने मांग की है कि यदि पवार अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते तो यह सिलसिला जारी रहेगा. इस वजह से पाटिल द्वारा उनका मत जानने की प्रक्रिया शुरू की गई है. 

एनसीपी के नए चीफ के लिए कल बैठक करेगी चयन समिति
एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए शरद पवार ने एक कमिटी गठित की थी. यह समिति कल इस मुद्दे पर बैठक करेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह बैठक दक्षिण मुंबई स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी. इस समिति में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अन्य नेता शामिल हैं.

बता दें कि 82 वर्षीय शरद पवार ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा  के अपडेटेड संस्करण के विमोचन के अवसर पर  ऐलान किया था कि वह एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वे अब अपना पूरा ध्यान देश और महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर देंगे. गौरतलब है कि शरद पवार ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया जब आने वाले समय में बीएमसी के चुनाव होने हैं. 2024 में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: सामना में दावा- '...NCP नेताओं का एक पैर BJP में', जानें- इस पर क्या मिला जवाब?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget