एक्सप्लोरर

Singrauli News: फसल में हिस्से को लेकर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, लाठी से पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट

Singrauli Crime News: आरोपी हाथ में लाठी लेकर किसी को पास नहीं आने की धमकी देता रहा. उसने पिता पर कई लाठियां बरसाईं. सिर में गंभीर चोट की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Madhya Pradesh News: एमपी के सिंगरौली (Singrauli) जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने महज एक बीधा जमीन के लिए पिता की लाठी डंडे से हमला करके हत्या (Murder) कर दी. घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया. पुलिस (Singrauli Police) ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार जमीन बंटवारे को लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर आरोपी बेटे ने पिता की हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, सोमवार को बरगवां थाना क्षेत्र के पड़हरा टोला निवासी सिंह लाल बैगा पिता जग शाह बैगा उम्र 62 वर्ष अपने खलिहान में अरहर पीट रहा था, तभी वहां उसका छोटा बेटा तिलकधारी बैगा उम्र 35 वर्ष अपने हिस्से को लेकर उससे विवाद करने लगा. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे वृद्ध सिंह लाल बैगा बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई. वहीं मौके पर मौजूद मां को भी लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया, जिसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पहले कर चुका है मारपीट
आरोपी तिलकधारी बैगा इससे पहले भी माता-पिता के साथ जमीनी हिस्सा बंटवारा को लेकर विवाद कर चुका है. सोमवार को आरोपी ने उस दौरान विवाद शुरू किया, जब खलिहान में उसका पिता काम कर रहा था. वह अचानक वहां पहुंचा और अरहर में हिस्सा मांगने लगा. इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और उसने पिता की हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया.

हिम्मत नहीं जुटा सके लोग
जिस दौरान आरोपी ने माता-पिता पर हमला किया उस दौरान मौके पर आसपास के लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई. आरोपी हाथ में लाठी लेकर किसी को पास नहीं आने की धमकी देता रहा. उसने पिता पर कई लाठियां बरसाईं, जिससे सिर में गंभीर चोट की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस कर रही है तलाश
बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पड़हरा टोला में हिस्सा बंटवारा को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है. वहीं हमले में मां गंभीर रूप से घायल है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Singrauli Child Death: आपसी विवाद के चलते भाई पर ताना धनुष-बाण, निशाना चूका तो 4 साल की बच्ची के सिर में घुसा तीर, हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Murshidabad Babri Masjid: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर | VHP
PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
Mumbai Fire News: सायन में फूड प्वाइंट में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी | Breaking | ABP News
India–US Trade Deal: $500 billion Imports से Energy Security को मिलेगा नया Push | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
अमेरिकी TV एंकर की मां का हुआ अपहरण, वीडियो जारी कर अपराधियों से कहा - 'पैसे दे देंगे, उन्हें छोड़ दो'
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
भक्ति में ऐसी डूबीं 6 मिनट में पी गई 4 लीटर पानी, सुधा चंद्रन ने सुनाया माता की चौकी का किस्सा
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, अब आवेदन के समय ही करना होगा ये काम
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Embed widget