एक्सप्लोरर

Singrauli News: जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या, भतीजे ने आधी रात में दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

Singrauli Crime News: एक साल पहले आरोपी की पत्नी का आठ माह का गर्भ गिर गया था. आरोपी किसी दूसरे से झाड़ फूंक कराया तो ओझा ने बताया कि परिवार के ही लोग जादू टोना कर दिये हैं.

Madhya Pradesh News: एमपी के सिंगरौली (Singrauli) जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है. यहां भतीजे ने बीते दिन यानी 18 फरवरी की आधी रात में अपने ही बड़े पिताजी और बड़ी मां की धारधार हथियार से हमला करके हत्या (Murder) कर दिया था. पुलिस (Singrauli Police) ने बताया कि जादू टोना और काला जादू करने के संदेह में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. फिलहाल पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है .  

पुलिस के अनुसार रामप्यारे बैगा और उसकी पत्नी फुलझरिया बैगा के खून से लथपथ शव 19 फरवरी 2023 को सुबह चितरंगी थाना क्षेत्र के दूरदुरा गांव में उनके घर के अंदर मिले थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी. इसी दौरान संदेह होने पर मृतक दंपति के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपने ही बड़े पिताजी और बड़ी मां की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया .

जादू-टोने के शक में हत्या 
इस हत्या का खुलासा करते हुये चितरंगी थाना प्रभारी डीएन राज ने बताया कि, रामललन बैगा मृतक रामप्यारे बैगा के सगे छोटे भाई बंधुलाल बैगा का लड़का है. मृतक गांव मे झाड़ फूंक जादू टोने की वजह से फेमस था और आस पास के गांव के लोग उसके पास झाड़ फूंक कराने के लिए जाते थे. एक साल पहले आरोपी की पत्नी का आठ माह का गर्भ गिर गया था. आरोपी किसी दूसरे से झाड़ फूंक कराया तो ओझा ने बताया कि परिवार के ही लोग जादू टोना कर दिये हैं, जिसके वजह से बच्चा गर्भ से गिर गया. इसी बीच फिर से उसकी पत्नी के पेट मे गर्भ ठहर गया, उसे इस बात की आशंका थी कि जादू टोने से फिर से उसके पत्नी का गर्भ गिर न जाये, इसी अंधविश्वास के डर से उसने अपने ही बड़े पापा और बड़ी मां की हत्या का प्लान तैयार किया.  

कैसे दिया वारदात अंजाम
18 फरवरी 2023 की रात अपने घर मे रामप्यारे और उसकी पत्नी फुलझरिया बैगा अकेले थे. इस बात की जानकारी आरोपी रामललन को मिली. आधी रात में रामललन हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और धारदार हथियार से दोंनो के सिर पर वार कर दिया, जिससे दोनों दंपति की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी रामललन बैगा को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है.

MP Budget 2023: MP विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget