एक्सप्लोरर
Mahakal Temple: क्या 750 रुपये देकर महाकाल के गर्भगृह में हो सकता है प्रवेश? जानें क्या है सच्चाई
Ujjain Mahakaleshwar Temple: एक सूचना वायरल हो रही है कि महाकाल मंदिर में गर्भगृह दर्शन के लिए 750 रुपये दिए जा सकते हैं. हालांकि,यह सूचनी सही नहीं है. अधिकारियों ने कहा है कि ऐसा कई साल पहले होता था.
सोशल मीडिया यह बात तेजी से वायरल हो रही है कि यदि प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन करना है तो 250 रुपये और यदि गर्भगृह में पूजा अर्चना करनी है तो 750 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.
1/8

इसके अलावा, अगर कोई श्रद्धालु राशि खर्च नहीं करता तो उसे पीछे से दर्शन होंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को लेकर एबीपी न्यूज ने पूरी पड़ताल की.
2/8

सोशल मीडिया पर एक समाचार पत्र से जुड़ा पन्ना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि अगर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन सुविधा का लाभ लेना है तो जेब ढीली करना पड़ेगी. इसमें यह भी दावा किया गया कि अगर शीघ्र दर्शन करना है तो 250 रुपये लगेंगे.
Published at : 18 Jun 2024 06:52 AM (IST)
और देखें



























