एक्सप्लोरर

Singrauli News: सिंगरौली में जमीन विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

MP: सिंगरौली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हो गए हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है. जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच खूनी झड़प हो गई. इसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए है. वहीं इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

क्या है मामला?
सिंगरौली जिले के झखरावल गांव मे रविवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हो गए हैं.घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बताया जा रहा है कि झखरावल गांव निवासी राजेन्द्र शाह, रमेश शाह का बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार के लोगों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे. इस झड़प में राजेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के लिए उस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दोनों पक्षों के कई लोग अब भी जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

एएसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
वहीं इस मामले में सिंगरौली जिले के उपकप्तान शिव कुमार वर्मा ने कहा कि जमीनी विवाद में राजेन्द्र शाह की मौत की सूचना मिली है. इस विवाद में कुछ अन्य लोग भी घायल हैं, जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. जमीन से जुड़े विवादों के निपटान को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है. ज्यादातर लोग जमीन संबंधी विवादों से जुड़ी कानूनी धाराओं से परिचित नहीं होते हैं. इस तरह के विवादों से लोगों का सामना अक्सर होता रहता है. कई बार यह विवाद बहुत बड़ा रूप ले लेते हैं. ऐसे में जमीन से जुड़े मामलों से संबंधित कानूनी प्रावधान और धाराओं की जानकारी होनी जरूरी है.

जमीन या अन्य संपत्ति से संबंधित सिविल कानून
जमीन संबंधी विवादों का निपटान सिविल प्रक्रिया के द्वारा भी किया जाता है. हालांकि कई बार इस इसमें लंबा समय लग जाता है,लेकिन यह सस्ती प्रक्रिया है.किसी की जमीन या संपत्ति पर गैरकानूनी तरीके कब्जा कर लेने पर इसके जरिए भी मामले को निपटाया जाता है. इस तरह के मामले सिविल न्यायालय देखता है.

स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट, 1963
भारत की संसद के द्वारा इस कानून को संपत्ति संबंधी मामलों में त्वरित न्याय के लिए बनाया गया था. इस अधिनियम की धारा-6 के द्वारा किसी व्यक्ति से उसकी संपत्ति को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के छीन लेने या जबरदस्ती उस पर कब्जा कर लेने की स्थिति में इस धारा को लागू किया जाता है. धारा-6 के जरिए पीड़ित व्यक्ति को आसान तरीके से जल्दी न्याय दिया जाता है. हालांकि धारा-6 से संबंधित कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनकी जानकारी होना जरूरी है.

धारा-6 से संबंधित कुछ नियम और महत्वपूर्ण बातें-

  • इस धारा के तहत न्यायालय के द्वारा जो भी आदेश या डिक्री पारित कर दी जाती है उसके बाद उसपर अपील नहीं की जा सकती.
  • यह धारा उन मामलों में लागू होती है जिनमें पीड़ित की जमीन से उसका कब्जा 6 महीने के भीतर छीना गया हो.अगर इस 6 महीने के बाद मामला दर्ज कराया जाता है तो फिर इसमें धारा 6 के तहत न्याय ना मिलकर सामान्य सिविल प्रक्रिया के जरिए इसका समाधान किया जाएगा.
  • इस धारा के तहत सरकार के विरुद्ध मामला लेकर नहीं आया जा सकता है.
  • इसके तहत संपत्ति का मालिक,किराएदार या पट्टेदार कोई भी मामला दायर कर सकता है.
यह भी पढ़ें:

दालों की कीमत में लगातार हो रही गिरावट से 200 करोड़ रुपये का नुकसान, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget