एक्सप्लोरर

Singrauli News: स्मैक के नशे ने करा दिया कत्ल! दोस्त के ड्रग्स मांगने पर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

MP News: रिपोर्ट दर्ज कराने के 2 दिन बाद पुलिस को शव झाड़ियों में मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने पहचान कराई तो पता चला कि शव 4 दिन पुराना है.

MP Crime News: भले ही किसी जमाने में दोस्ती पर फिल्में बनी हों, भले ही दोस्ती को खून के रिश्ते से बढ़कर माना जाता रहा हो लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा. मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले के खनहना गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्मैक के नशे को लेकर हुए मामूली विवाद में शख्स ने अपने ही दोस्त को मौत (Murder) के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मोरवा थाना इलाके का रहने वाला दीपक निषाद नाम का एक युवक अपने दोस्त पंकज पाण्डेय निवासी अनपरा (सोनभद्र यूपी) के साथ नशा करने के लिए सुनसान जगह चटका गया हुआ था. 

दोनों दोस्तों ने वहां पहुंचकर नशा किया. कुछ समय बाद दीपक को और स्मैक की तलब हुई तो उसने पंकज से ड्रग्स मांगे. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. दोनों दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पंकज ने पत्थर से दीपक के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंकज ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया . 

2 दिन बाद जब मृतक दीपक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश करना शुरू कर दी लेकिन वह कहीं नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट दर्ज कराने के 2 दिन बाद पुलिस को शव झाड़ियों में मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला कि शव 4 दिन पुराना खनहना निवासी दीपक का है. 

पुलिस जांच में हुआ खुलासा 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक दीपक नशे का आदी था. वह अक्सर अपने दोस्त पंकज पाण्डेय के साथ स्मैक का नशा करता था. घटना के दिन भी वह पंकज के साथ देखा गया था. पुलिस ने जब मृतक दीपक के दोस्त पंकज को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 3 नवंबर की रात वह अपने बाइक से दीपक के घर आया था, जिसके बाद नशा करने के लिए रात में ही चटका नाला के पास सुनसान जगह में गये. दीपक अधिक मात्रा में स्मैक की मांग कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और उसकी हत्या कर दी . 

स्मैक को लेकर हुआ विवाद 
मोरवा पुलिस के मुताबिक स्मैक के नशे को लेकर विवाद शुरू हुआ. इस विवाद में मृतक दीपक के दोस्त पंकज ने पत्थरों से उसके सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. 4 दिन के बाद जब मृतक का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया.

Ratlam News: आरोप: कांग्रेस विधायक ने लुटवा दिया यूरिया का गोदाम, शटर उंचा कर किसानों से बोले- जितना चाहिए, ले जाओ, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget