एक्सप्लोरर

Indore News: 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता बाद इंदौर पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान, 'बप्पा' के सामने टेका माथा

Sara Ali Khan in Indore: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इंदौर के खजराना गणेश मंदिर बप्पा के आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचीं. सारा के आने की खबर पर उनके फैन्स उन्हें देखने के लिए जुटने लगे.

Sara Ali Khan Indore Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इंदौर दौरे पर खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Mandir) पहुंचीं और पूजा-अर्चना किया. अभिनेत्री सारा ने पूजा करते हुए कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर भी किय़ा है. सारा अली खान के साथ उनकी टीम भी खजराना गणेश को नमन करने पहुंची. आपको बता दें कि सारा अली खान इससे पहले भी इंदौर (Indore) के खजराना गणेश मंदिर आई हैं. वह अपनी फिल्म 'लुका-छिपी 2' (Luka Chuppi 2) की शूटिंग के वक्त इंदौर में थी. तब एक्ट्रेस अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ मंदिर आई थीं.

सारा अली खान इन दिनों अपनी मूवी 'ज़रा हटके ज़रा बचके' को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री की इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फ़िल्म में.सारा के साथ विक्की कौशल (Vicky kaushal) भी नजर आए हैं. इस फ़िल्म की कहानी एक साधारण पति-पत्नी की कहानी है जिसमें सारा अली खान का नाम सौम्या और विक्की कौशल का नाम कपिल है.

इंदौर को मानती हूं अपना घर- सारा अली खान
कहानी दोनों की लव स्टोरी के आसपास घूमती है और इस फ़िल्म को मिली सफलता के बाद.सारा अली खान शनिवार को इंदौर पहुंचीं और खजराना पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. दरअसल सारा अली खान की एक और फ़िल्म आने वाली है जिसके लिए भी सारा अली खान ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. इधर, जैसे ही इंदौर वासियों को इस बात की जानकारी लगी कि सारा अली खान खजराना गणेश मंदिर पहुंची हैं. बड़ी संख्या में सारा अली खान के फैन्स वहां पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी लेने की जिद की. वहीं, इस दौरान सारा अली खान ने लोगों से कहा कि वह इंदौर को अपना घर मानती है और यहां अक्सर आया-जाया करती हैं. 

ये भी पढ़ेंMP News: कमलनाथ के बाद सीएम शिवराज के खिलाफ भोपाल में लगे विवादित पोस्टर, कांग्रेस- बीजेपी में शुरू हुआ वाकयुद्ध

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget