एक्सप्लोरर

इंदौर: एक्ट्रेस Kangana Ranaut का जबरदस्त विरोध, यूथ कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, फांसी देने की हो रही मांग

इंदौर में कंगना रनौत का चौतरफा विरोध हो रहा है. यहां कांग्रेस कंगना का जमकर विरोध कर रही है. यूथ कांग्रेस ने तो कंगना के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाई और उन्हें फांसी देने की भी मांग हो रही है.

इंदौर: मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के आजादी को लेकर दिए ताजा विवादित बयान पर बवाल मच गया है. यहां कंगना के विरोध में न सिर्फ यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने भैंस के आगे बीन बजाई बल्कि कांग्रेस की राजीव विकास केंद्र ईकाई द्वारा राजद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर थाने में आवेदन भी किया गया है. वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन ने कंगना का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फांसी देने की मांग करने के साथ पद्मश्री सहित अन्य नेशनल अवार्ड वापस लेने की मांग की है.

 सड़क पर कंगना रनौत का पुतला फूंका गया

बता दें कि एम.जी.रोड़ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रादेशिक संगठन ने सबसे पहले सड़क पर कंगना के पुतले को फूंक दिया और उसके बाद कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर महामहिम के नाम ज्ञापन सौंपकर कंगना के बयान के विरोध में पद्मश्री सहित अन्य राष्ट्रीय अवार्ड वापस लेने की मांग की और कंगना की बदजुबानी का विरोध करते हुए फांसी देने की मांग की.


इंदौर: एक्ट्रेस Kangana Ranaut का जबरदस्त विरोध, यूथ कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, फांसी देने की हो रही मांग

यूथ कांग्रेस ने कंगना और बीजेपी के विरोध में भैंस के आगे बजाई बीन            

वहीं शहर के रीगल तिराहे पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और कंगना का विरोध करते हुए भैंस के आगे बीन बजाई. यूथ कांग्रेस की माने तो कंगना को किस आधार पर पद्मश्री दिया इसका जवाब बीजेपी नही दे रही है. इसी वजह से भैंस के आगे बीन बजाई गई. वही दूसरी और भैंस को कंगना का प्रतीक बताते हुए यूथ कांग्रेस ने कहा कि वो जवाब दे कि 2014 के पहले क्या वो आजाद नही थी.


इंदौर: एक्ट्रेस Kangana Ranaut का जबरदस्त विरोध, यूथ कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, फांसी देने की हो रही मांग

कंगना रनौत के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

बता दें कि हंगामेदार मसले को लेकर देर शाम राजीव विकास केंद्र ने कंगना रनौत के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर पंढरीनाथ पुलिस को आवेदन दिया.वही पुलिस ने आवेदन पर जांच के बाद शिकायत दर्ज करने की बात कही है.कुल मिलाकर इंदौर में पद्मश्री कंगना रनौत के खिलाफ विरोध के स्वर उग्र हो चुके है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विरोध इसी तरह से जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें

UP Rojgar Mela 2021: रोजगार चाहिए? तो आपके पास आज और कल का मौका है, पहुंचे नोएडा- ग्रेटर नोएडा रोजगार मेले में

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के बयान पर भड़के सुशील मोदी, लालू यादव से पूछा- क्या वे कांग्रेस नेता की बातों से हैं सहमत

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget