एक्सप्लोरर

Indore Crime News: अमीर बनने की चाहत में की 20 लाख की चोरी, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार 

Indore News: खजराना पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली की आरोपी चोरी के गहने को बांसवाड़ा में बेचने के फिराक में हैं। जांच अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई कर नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने घर में काम करने वाले सूरज को गिरफ्तार कर लाखों की चोरी का खुलासा किया है. इंदौर पुलिस के मुताबिक 20 लाख के सोने की चोरी की घटना को नाबालिग सहित दो युवकों ने अंजाम दिया था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जल्द अमीर बनने की चाहत में जिस घर में काम कर रहे थे, उसी घर के बच्चे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले एक माह पूर्व आनंदा भवन कॉलोनी में रहने वाले फरियादी विशाल पिता जयपाल नंदवानी ने मामला दर्ज कराया था. उन्होंने थाना खजराना में अपने घर में बड़ी चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी. 

घर से गायब मिले 20 लाख के गहने
20 लाख की चोरी के मामले में खजराना थाने के जांच अधिकारी एएसआई राकेश चौहान ने बताया की फरियादी विशाल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने अपनी शिकायती पत्र में बताया था कि उनकी माता के कमरे में एक लोहे की अलमारी रखी है, जिसमें परिवार वालों के गहने रखे हुए थे। घर के परिवार वालों ने किसी काम से जब अलमारी को खोला तो देखा की अलमारी में रखा सामान सोने की अंगूठी ब्रेसलेट चैन आदि सामान व नकदी रखे हुए स्थान पर नहीं है. इस मामले का खुलासा होने पर पता चला कि कोई अज्ञात बदमाश सामान घर की अलमारी से चुरा ले गया. विशाल ने चोरी गए हुए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई थी. 

सूरज और एक नाबालिग बांसवाड़ा से गिरफ्तार
खजराना थाना पुलिस ने उसके बाद तकनीकी जांच के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि घर में काम करने वाले सूरज पिता नारायण लाल उम्र 19 साल काम छोड़कर उसके साथी नाबालिग बालक के साथ चला गया. जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि सूरज पिता नारायण लाल उम्र 19 साल निवासी बांसवाड़ा राजस्थान व 17 वर्षीय नाबालिग बालक दोनों गहने बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। खजराना पुलिस ने सूचना के आधार पर सूरज और नाबालिग बालक की घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हो गए थे फरार
थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया की वह 4 माह से फरियादी के घर पर काम कर रहे थे। उन्हें जानकारी थी कि अलमारी में गहने और रुपए रखे हुए हैं। लालच आने पर उसने नाबालिग बालक के साथ मिलकर 14 नवंबर 2020 को अलमारी से गहने व नकदी रुपए चुरा लिये। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने मकान से नौकरी छोड़ कर फरार हो गए।
 
अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा
फिलहाल, खजराना पुलिस ने आरोपी सूरज से पूछताछ के आधार पर करीब 20 लाख रुपए के हीरे के आभूषण बरामद करने के बाद उसे न्यायालय पेश किया। अदालत ने सूरज को पुलिस रिमांड में भेज दिया है। अब खजराना थाना पुलिस सूरज से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें : सिवनी: शिकायत पर 3 साल बाद जागा सिस्टम, तब तक महिला कर चुकी थी सुसाइड, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
MP News: विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
Bhopal News: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
मध्य प्रदेश: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget