एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2022: इंदौर का मशहूर पालदा पंडाल, जहां मुंबई से लायी जाती है गणेश प्रतिमा, जानें खासियत

Ganesh Chaturthi Pandal: इंदौर के भवर कुआं क्षेत्र के पालदा में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई. इस गणेश प्रतिमा की खासियत यह है कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है.

Indore Palda Pandal: देशभर में भगवान गणेश के जन्म के त्यौहार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इंदौर (Indore) में भी भगवान गणेश के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया. यहां मोहल्लों में भी बड़े-बड़े पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया. मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में भी मुंबई (Mumbai) की तर्ज पर भगवान गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई. गणेश चतुर्थी के इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. यहां भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन हजारों की भीड़ पहुंच रही है और भक्त अपने आराध्य देव से प्रार्थना कर उपासना कर रहे हैं.

पालदा के राजा के नाम जाना जाता है

इंदौर के भवर कुआं क्षेत्र के पालदा में भगवान गणेश की एक ऐसी ही आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई. इसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल में उमड़ रही है. इस गणेश प्रतिमा की खासियत यह है कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है जो इंदौर के पालदा में पालदा के राजा के नाम से जाना जाता है. पालदा के गणेश पंडाल में विराजित इस गणेश प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे मुंबई के कलाकारों द्वारा मुंबई में ही बनाया गया है. इस प्रतिमा को मुंबई से इंदौर तक लाने के लिए पूरे 2 दिन का वक्त लगता है. इस प्रतिमा को मुंबई के समुद्र में ही विर्सजन किया जाता है. गणेश उत्सव के अवसर पर शहर में कई गणेश पांडाल सजाए जाते हैं लेकिन इस विशालकाय गणेश प्रतिमा का आकर्षण देखने लायक होता है. इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ प्रतिदिन उमड़ती है.

पिछले 35 वर्षों से स्थापित की जा रही प्रतिमा

पालदा गणेश मंडल के आयोजक मनोज वर्मा ने बताया कि वे पिछले 35 वर्षों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं स्थापित कर रहे हैं. इसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पांडाल में उमड़ती है. इस भीड़ में शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस विशाल गणेश प्रतिमा को देखने के लिए आते हैं और भगवान गणेश से आराधना कर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान गणेश की यह प्रतिमा मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा है जो 21 फीट ऊंची है. उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा मुंबई के कलाकारों के द्वारा मुंबई में ही बनायी गयी है. मुंबई से इंदौर भगवान गणेश की प्रतिमा को लाने में पूरे 2 दिन का वक्त लगा है. 

मुंबई के समुद्र में ही होता है विसर्जन

मनोज वर्मा ने भगवान गणेश की इस विशाल प्रतिमा के विसर्जन को लेकर कहा कि प्रदेश की नर्मदा नदी में प्रतिमा के विसर्जन को लेकर प्रतिबंध लगे हैं. इस कारण भगवान के प्रति आस्था को देखते हुए वह प्रतिवर्ष भगवान की प्रतिमा का विसर्जन मुंबई के समुद्र में ही करते हैं. उन्होंने कहा कि एक वजह यह है कि विसर्जन के दौरान जिस तरह छोटे-छोटे गड्ढे कर भगवान की प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाता है उसकी वजह से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है.

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर 'बम' को लेकर मजाक करना एक परिवार को पड़ा महंगा, छूट गई फ्लाइट

MP के गरबा पंडालों में अब पहचान पत्र जरूरी, शिवराज की मंत्री ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
सागर: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Indore News: पंप से पेट्रोल भराकर भागते कार चालक ने युवक को घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत
इंदौर: पंप से पेट्रोल भराकर भागते कार चालक ने युवक को घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
MP LPG Crisis: एमपी की रसोई की रौनक गुम, भोपाल में 900 रुपये का सिलेंडर 1500 का बिक रहा
MP LPG Crisis: एमपी की रसोई की रौनक गुम, भोपाल में 900 रुपये का सिलेंडर 1500 का बिक रहा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget