एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में 203 किमी बनेगा Varanasi-Kolkata एक्सप्रेस-वे! टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा काम

Jharkhand News: इस एक्सप्रेस-वे के बनने से कोलकोता से वारणसी एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के चंदौली होते हुए बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच तेज कनेक्टिविटी का काम करेगी.

Varanasi-Kolkata Expressway: वाराणसी-रांची-कोलकाता सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के झारखंड के हिस्से में निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. यह एक्सप्रेस-वे झारखंड के धनबाद बोकारो, रामगढ़, रांची- हजारीबाग-चतरा जिला से गुजरेगी. लगभग 610 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे में झारखंड में 203 किमी रोड का निर्माण किया जायेगा. इस पर जो आंकलन किया गया है उसके अनुसार आठ हजार करोड़ रुपये की लागत आयेगी. वहीं यूटिलिटी (बिजली के तार, पानी की लाइन आदि) शिफ्टिंग और अधिग्रहण एवं मुआवजा को शामिल कर कुल लागत करीब 10 हजार करोड़ आएगी.

इस एक्सप्रेस-वे के बनने से कोलकोता से वारणसी एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के चंदौली होते हुए बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच तेज कनेक्टिविटी का काम करेगी. वहीं अब एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही निर्माण की गति को तेज रखने के लिए रामगढ़ में डेडिकेटेड कार्यालय भी स्थापित किया गया है. एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है. इसे तेजी से करने पर जोर दिया गया है. बता दें कि एक्सप्रेस-वे बनाने का काम इसी साल शुरू हो जायेगा, यह भारत माला परियोजना का हिस्सा है. 

दो से ढाई साल में पूरा होगा काम
इसको बनाने के लिए निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए पहले चरण में करीब 27 किमी लंबाई में सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है, इस टेंडर को भरने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2022 थी. फिलहाल, इसकी अनुमानित लागत करीब 945.24 करोड़ रुपये है. वहीं NHAI के एक क्षेत्रीय अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे को झारखंड की सीमा में दो से ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. झारखंड में छह हिस्सों में निर्माण के लिए एजेंसियों का चयन कर लिया गया है. औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण शुरू कराने पर जोर है.

यह भी पढ़ें : Godda News: झारखंड से बांग्लादेश में होगी बिजली की सप्लाई, इस शहर में खुला नया पावर प्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget