एक्सप्लोरर

Jamshedpur: मानगो के पृथ्वी उद्यान और नेचर पार्क में नहीं होंगे धार्मिक कार्यक्रम, वॉक करने वालों के लिए भी समय सीमा तय

Jamshedpur News: मानगो के नेचर पार्क (Nature Park) और पृथ्वी उद्यान में अब से किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. पार्क में वॉक करने का समय भी तय किया गया है. 

Jamshedpur Mango Prithvi Udyan And Nature Park: जमशेदपुर (Jamshedpur) के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नेचर पार्क (Nature Park) में बीते दिनों हिंदू संगठन की तरफ से धार्मिक कार्यक्रम करने के बाद माहौल बिगड़ गया था. मौके पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया था. इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग (Forest Department) ने शांति समिति के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. ये बैठक मानगो वन विभाग के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें डीएफओ ममता प्रियदर्शी (Mamta Priyadarshi), मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन (Ravi Ranjan) और आरएफओ दिग्विजय सिंह के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. 

वॉक करने वालों के लिए भी समय सीमा तय
इस बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि मानगो के नेचर पार्क और पृथ्वी उद्यान में अब से किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. अगर किसी को कार्यक्रम आयोजित करना है तो इसके लिए विभाग से अनुमति लेनी होगी. बैठक में डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि अब पार्क में वॉक करने वालों के लिए भी समय सीमा तय की गई है. पार्क में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक ही लोग वॉक कर पाएंगे. इसके अलावा सुरक्षा के लिए पार्क की दीवारें ऊंची की जाएगी. वहीं, पार्क में मरम्मती का काम भी किया जाएगा.
 
रजिस्टर में होगी एंट्री 
डीएफओ ने बताया कि अब से पार्क में आने वालों के लिए एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें उनका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा. इसके लिए 2 शिफ्ट में गार्ड को तैनाती भी की जाएगी. अगर पार्क में कोई भी घटना होती है तो इसकी जवाबदेही गार्ड की होगी. उन्होंने बताया कि जो लोग हर दिन टहलने के लिए आते हैं उनके लिए पास बनाया जाएगा ताकि उन्हें रजिस्टर में एंट्री करने की जरूरत ना पड़े. डीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्क में कैफेटेरिया और जिम के अलावा चिल्ड्रन पार्क भी बनाए जाएंगे. वन विभाग के इस फैसले का शांति समिति के सदस्यों ने स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Naxalite: रांची के बुढ़मू में मारा गया हार्डकोर नक्सली विकास लोहरा, 3 जिलों में था Wanted

Exclusive: बाबूलाल मरांडी बोले गड़बड़ियों की भरमार है सोरेन परिवार, अपराधियों से घिरे हैं CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget