एक्सप्लोरर

'झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार को...', शिवराज सिंह का झामुमो सरकार पर हमला

Jharkhnad News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने वोट के लिए नौकरी दी और इस दौरान 12 उम्मीदवारों की मौत हो गई. जनता इस अपराध के लिए कभी भी माफ नहीं करेगी.

Shivraj Singh Chouhan Attack on Hemant Soren Government: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (9 सितंबर) को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर वोट के लिए आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाने का आरोप लगाया, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को रांची पहुंचे थे. 

केंद्र सरकार में कृषि मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे शिवराज सिंह चौहान ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने युवाओं को 10 किलोमीटर तक दौड़ाया. इससे 12 युवाओं की मौत हो गई. 10 किलोमीटर की दौड़ कहीं नहीं हुई.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आसन्न चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरियों का वादा किया और वह यह जानते हैं कि वह इसे कभी पूरा नहीं कर सकते .

'झारखंड के युवा सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे'
उन्होंने कहा, ‘‘उचित व्यवस्था के बिना, हेमंत सोरेन सरकार ने वोट के लालच में युवाओं को गुमराह करने की साजिश रची, जिसने कई युवाओं की जान ले ली.’’ चौहान ने आरोप लगाया कि सोरेन यह जानते थे कि इस समय भर्ती नहीं हो सकती, चाहे कितने भी साक्षात्कार क्यों न हो जायें. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह महज दुर्घटना नहीं है, बल्कि वोट के लालच में की गई हत्याएं हैं, जिसके लिए झारखंड के युवा सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे.’’

हालांकि, सत्तारूढ़ झामुमो ने आरोप लगाया कि 2016 में बीजेपी शासन में मूल्यांकन नियम में संशोधन किया गया था. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 2013 में एक उम्मीदवार को छह मिनट में 1.6 किलोमीटर या एक मील दौड़ने का प्रावधान था.

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को शुरू हुए झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान 12 उम्मीदवारों की मौत के बाद इसे रोक दिया गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन अभ्यर्थियों की मौत के कारण तीन सितंबर से पांच सितंबर तक भर्ती अभियान को स्थगित करने का आदेश दिया था.

लगभग 1.14 लाख उम्मीदवारों के लिए अभियान का शेष भाग संशोधित मानदंडों के साथ 10 सितंबर को फिर से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए, प्रतिदिन केवल 3,000 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा और यह अभियान सुबह आठ बजे तक समाप्त हो जाएगा.

बीजेपी निकालेगी ‘परिवर्तन यात्रा’
पदाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 1.87 लाख उम्मीदवारों ने दौड़ परीक्षण में भाग लिया है, जिनमें से 1.17 लाख उत्तीर्ण हुए हैं. बाद में यहां बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि पार्टी हेमंत सोरेन सरकार के कथित अधूरे वादों, बढ़ते भ्रष्टाचार, घुसपैठ, बदलती जनसांख्यिकी और झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को उजागर करने के लिए ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी.

उन्होंने कहा, ‘राज्य के विभिन्न इलाकों में ऐसी छह यात्राएं निकाली जाएंगी, जो संभवतः 19 सितंबर के आसपास होंगी. यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को प्रदेश के जमशेदपुर में आयेंगे .

उन्होंने कहा,‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अलावा प्रधानमंत्री झारखंड के करीब 1.13 लाख लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त भी स्थानांतरित करेंगे. झारखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों के लाभार्थियों के खातों में भी किस्त की राशि भेजी जायेगी.’

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रांची पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget