एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सरायकेला में LPG की कालाबाजारी, SDO की छापेमारी में बड़े नेक्सस का भंडाफोड़

Seraikela News in Hindi: सरायकेला में एलपीजी की कालाबाजारी उजागर हुई. SDO अभिनव प्रकाश ने छापेमारी में केसरी गैस एजेंसी में धांधली पकड़ी. सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे थे.

ईरान-इजरायल युद्ध जैसी वैश्विक आपदाओं के बीच मुनाफाखोरों ने इसे 'आपदा में अवसर' के रूप में भुनाना शुरू कर दिया है. झारखंड के सबसे बड़े औद्योगिक जिले सरायकेला में एलपीजी (LPG) गैस की भारी कालाबाजारी का पर्दाफाश हुआ है. उद्योगों और आम जनता की जरूरत बन चुकी गैस की ब्लैकमार्केटिंग की भनक लगते ही अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और IAS अभिनव प्रकाश ने दल-बल के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान जिले में गैस घोटाले के दो बड़े मामले सामने आए हैं.

केसरी गैस एजेंसी में भारी धांधली और गायब हुए सिलेंडर

आदित्यपुर इलाके में स्थित 'केसरी गैस सर्विस एजेंसी' में गैस वितरण में भारी धांधली की शिकायत पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान एजेंसी 31 मार्च को बांटे गए सैकड़ों गैस सिलेंडरों की डिस्ट्रीब्यूशन स्लिप (वितरण रसीद) नहीं दिखा सकी.

छापेमारी से एक दिन पहले ही एजेंसी के बाहर 200 से अधिक उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था. आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग और डीएससी (DSC) नंबर मिलने के बावजूद उन्हें गैस नहीं दी गई. जनता ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में सिलेंडरों से लदा पूरा ट्रक गायब कर दिया गया और घरेलू गैस होटलों में ब्लैक में बेच दी गई.

एसडीओ ने एजेंसी संचालक को फटकार लगाते हुए 2 से 3 दिनों के भीतर सभी डिस्ट्रीब्यूशन स्लिप पेश करने का सख्त निर्देश दिया है. ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी गई है.

झोपड़ी में चल रहा था हाई-टेक गैस कटिंग का गोरखधंधा

टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास एसडीओ ने एक झोपड़ीनुमा दुकान पर छापा मारा. बाहर से साधारण दिखने वाली इस झोपड़ी के अंदर का नजारा हैरान करने वाला था. झोपड़ी के अंदर 47 किलो के कमर्शियल सिलेंडर से गैस कटिंग का अवैध कारोबार चल रहा था. इसके लिए बकायदा आधुनिक पाइप, इंटरनेट कनेक्शन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. एक अग्निशामक सिलेंडर भी मौके पर मिला.

छापेमारी के दौरान गैस कटिंग करने वाला संचालक मौके पर मौजूद था, लेकिन स्थानीय लोगों की मिलीभगत से वह एसडीओ की आंखों के सामने से फरार हो गया. एसडीओ के पूछने पर भी किसी ने उसकी पहचान नहीं बताई. मौके पर पुलिस की टीम भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची. एसडीओ ने मौजूद लोगों की फोटो के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

अवैध दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

इस इलाके में अवैध शराब और गैस कटिंग जैसे खतरनाक मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. एसडीओ अभिनव प्रकाश ने गम्हरिया के अंचल अधिकारी (CO) प्रवीण कुमार को निर्देश दिए हैं कि अमीन से सीमांकन कराकर सरकारी भूमि पर बसी सभी अवैध दुकानों को बुलडोजर से तुरंत ध्वस्त किया जाए.

जनता ने ली राहत की सांस, की ये मांग

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पिछले कई दिनों से परेशान उपभोक्ताओं ने थोड़ी राहत की सांस ली है. उपभोक्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन सिर्फ चेतावनी देकर न रुके, बल्कि केसरी गैस एजेंसी के पिछले एक हफ्ते के स्टॉक की उच्च स्तरीय ऑडिट (Audit) कराए, ताकि कालाबाजारी के इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सके और होम डिलीवरी सुचारू रूप से शुरू हो.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget