एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने हेमंत सोरेन को जमानत पर दी बधाई, CM केजरीवाल का जिक्र कर कही ये बात

Delhi Politics: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद से इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. दिल्ली की सत्तारूढ़ आप ने इस पर खुशी जाहिर की है.

Delhi News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने का आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्वागत किया है. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को बधाई दूंगा कि लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर उन्हें जमानत मिली और वह बाहर आ रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि हेमंत की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर धब्बा था, संविधान पर हमला था क्योंकि एक सीएम को गिरफ्तार किया गया था. आदिवासी समाज से आने वाले सीएम को गिरफ्तार किया था. 

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''इस सरकार की यही मानसिकता है. संविधान विरोध, आरक्षण विरोध, दलित विरोधी इस घटना में दिखा. दिल्ली के तीन बार के लोकप्रिय सीएम को जेल में रखा है. तो ये आज न्यायालय का जो फैसला है वो शुभकामना के योग्य है और बधाई के योग्य है.'' 

कल रिहा हो सकते हैं हेमंत
हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के बाद सारी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर उन्हें शनिवार यानी 29 जून को रिहा किया जा सकता है. हेमंत सोरेन को इसी साल ईडी ने नौ समन भेजने के बाद पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था. हेमंत सोरेन ने सीएम केजरीवाल की तर्ज पर चुनाव प्रचार के लिए जमानत की अर्जी लगाई थी लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई थी. 

ममता और शरद पवार ने दी यह प्रतिक्रिया
इस बीच इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के बयान आ रहे हैं. एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हेमंत सोरेन को राजनीति से प्रेरित होकर जेल में डाल दिया गया था. उन्हें 149 दिनों के संघर्ष के बाद न्याय मिल गया है. वहीं, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि ''आदिवासियों के प्रमुख नेता हेमंत सोरेन को इस केस के कारण इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. मैं इस पर बहुत खुश हूं.''

ये भी पढे़ं- दिल्ली के राजौरी गार्डन बर्गर किंग शूटआउट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जानें- पुलिस कब करेगी बड़ा खुलासा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget