एक्सप्लोरर

Jharkhand Murder: रांची में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर पति-पत्नी पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

Ranchi Murder News: रांची ने बुधवार की शाम को एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला. घर में घुसकर अपराधियों ने खाना बना रही महिला और उनके पति पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे दोनों की मौत हो गई.

Jharkhand News: झारखंड के रांची में बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक दंपती को गोलियों से भून डाला. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वारदात पंडरा ओपी क्षेत्र में ओझा मार्केट के पास जनक नगर की है. मृतकों के नाम बिरसा उरांव और सोनी मुंडा है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर तहकीकात कर रही है. बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव शाम में अपने घर लौटा था और उसकी पत्‍नी घर के बाहरी हिस्से में खाना बना रही थी. इसी दौरान दो अपराधी पहुंचे और दोनों पर कई गोलियां बरसाईं. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे. 

कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था बिरसा उरांव
पुलिस के मुताबिक, बिरसा उरांव हत्या के एक मामले में जेल से सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही बाहर निकला था. बिरसा ने तीन शादियां की थीं. सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्‍नी थी. अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे कोई रंजिश या जमीन का विवाद हो सकता है. इसके अलावा बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में उसके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों को पकड़ने के छापेमारी की जा रही है. अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा सकती है. वहीं घटना को लेकर इलाके के लोग आक्रोश में हैं, वे जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. वहीं घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: झारखंड कैबिनेट को लेकर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने किया चौंकाने वाला दावा, चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget