एक्सप्लोरर

Ranchi: रांची जमीन घोटाले मामले में ED का नया खुलासा, डायरी में मिला पैसों के लेन देन का पूरा ब्योरा

Ranchi Land Scam Case: जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी को मिली डायरी में जो तथ्य लिखे हैं वो जरूरी सुराग साबित हो सकते हैं. ऐसे में कई और सफेदपोशों तक जांच का दायरा पहुंच सकता है.

Jharkhand News: झारखंड में रांची जमीन घोटाले (Ranchi Land Scam) कर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. ऐसें में अब पता चला है कि, ईडी को बड़गाईं अंचल के कर्मचारी भानुप्रताप प्रसाद के घर से एक ऐसी डायरी मिली है जिसमें भूमि घोटाले का पूरा ब्योरा लिखा है. मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को ईडी ने जब भूमि घोटाला केस में छापा मारा था तो नगदी और जमीन के दस्तावेजों के अलावा यह डायरी भी मिली थी. ईडी सूत्रों के मुताबिक, इस डायरी में जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी किए जाने के बाद मिलने वाली रकम का हिसाब-किताब लिखा है. 

इसके साथ ही उन लोगों का नाम भी लिखा है, जिन्होंने पैसे दिए हैं. कहा जा रहा है कि, भूमि घोटाला जांच के सिलसिले में इस डायरी में लिखे तथ्य जरूरी सुराग साबित हो सकते हैं. ऐसे में कई और सफेदपोशों तक जांच का दायरा पहुंच सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक डायरी में लिखे रकम के संदर्भ में कहा जा रहा है कि कर्मचारी ने यह पैसा रजिस्टर-2 में बदलाव कर संबंधित लोगों का नाम चढ़ाने के एवज में लिया था. दरअसल, 13 अप्रैल को ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित आवास सहित हजारीबाग, सिमडेगा और रांची सहित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और बिहार के कुल 22 ठिकानों पर छापा मारा था.

डायरी से कई जरूरी पन्ने गायब
वहीं छापेमारी के दौरान 3.97 लाख रुपये नगद, जमीन संबंधित दस्तावेज और बड़गाईं अंचल की जमीन से संबंधित वॉल्यूम 6,7,8 मिला था. जब ईडी ने दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई तो पता चला कि कई जरूरी पन्ने गायब हैं. कई जगह काट-छांट की गई है. किसी और का नाम चढ़ाने के लिए किसी का नाम काटा गया है. वहीं जमीन के रिकॉर्ड में ऑनलाइन किसी का नाम तो कागजों में किसी और का नाम दर्ज है. बता दें कि ईडी द्वारा रांची के चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ और सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन के घोटाले की जांच का जो सिलसिला शुरू हुआ था उसका दायरा बढ़ता जा रहा है.

ईडी को अब तक जमीन घोटाले के संबंधित तकरीबन 200 शिकायतें मिल चुकी है. नामकुम में भी जमीन घोटाले का पता चला है. मामले में उपायुक्त छवि रंजन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार 8 में से 7 लोगों ने छवि रंजन पर आरोप लगाया है कि, उनके कहने पर ही जमीन के रिकॉर्ड्स में हेरफेर की गई थी.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: निलंबित IAS पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, जेल में गुजारने होंगे चार महीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget