एक्सप्लोरर

Land Scam: रांची जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED जल्द ले सकती है ये एक्शन

Ranchi Land Scam Case: मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे ईडी ने 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन, बड़गाई अंचल के सीओ, राजस्व उप निरीक्षक और जमीन दलालों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

Jharkahnd News: झारखंड के बरियातू में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ और चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त कर सकती है. यह कार्रवाई अगले हफ्ते होने की संभावना है.

इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे ईडी ने 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन, बड़गाई अंचल के सीओ, राजस्व उप निरीक्षक और जमीन दलालों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई झारखंड के रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा व हजारीबाग, बिहार के गोपालगंज और पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसनसोल में की गई थी. छापेमारी के दौरान बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद व प्रदीप बागची सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

ईडी 14 जून से पहले चार्जशीट करेगी दायर
इनके यहां से भारी संख्या में जमीन के डीड और फर्जी कागजात व मुहर आदि मिले थे. इसके बाद चार मई को छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया. चूंकि गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चार्जशीट दायर करने की बाध्यता है. इसलिए ईडी 14 जून से पहले सातों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी.

इससे पहले संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने की तैयारी है. फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की खरीद-बिक्री करने के मामले में ईडी को कई अहम सबूत मिले हैं. गुजरात के फॉरेंसिक लैब से भी इन कागजातों की जांच करा ली गई है.

इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त
इसमें दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई है. पता चला कि आरोपियों ने जमीन की मूल डी के पत्रों को गायब कर नए कागजात लगा दिए. इसमें कोलकाता के रजिस्ट्री कार्यालय की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. कोलकाता में भी इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. वहीं रांची के सदर थाने में भी बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. क्योंकि उसके घर से ऐसे कागजात मिले थे, जो अंचल कार्यालय में होने चाहिए.

बड़गाई अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, मिल्लत कॉलोनी बरियातू के अफसर अली उर्फ अफ्सू खान व फयाज खान, मनी टोला डोरंडा के इम्तियाज अहमद, वर्धमान के प्रदीप बागची, बड़गाई के मो. सद्दाम हुसैन, हिल व्यू रोड बरियातू का तल्हा खान की संपत्ति जब्त हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Naxalite Encounter: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget