एक्सप्लोरर

IAS Pooja Singhal Case: 14 दिनों की ED रिमांड के बाद 8 जून तक जेल भेजी गईं IAS पूजा सिंघल, 11 मई हुई थी गिरफ्तारी

Ranchi News: रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत ने सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को आगामी 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. पूजा सिंघल खूंटी जिले में उपायुक्त पद पर तैनात थीं.

Ranchi News: रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत ने सीनियर आईएएस पूजा सिंघल को आगामी 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गयी पूजा सिंघल पिछले 14 दिनों से ईडी की रिमांड पर थीं. उनसे रांची के ईडी क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की जा रही थी. अदालत के आदेश के बाद उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है.

दो बार बढ़ाई गई रिमांड की अवधि
पूजा सिंघल को विगत 11 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था. उसी दिन कोर्ट ने उनसे पूछताछ के लिए ईडी ने रिमांड के आवेदन को मंजूरी दी थी. इसके बाद दो बार और रिमांड की अवधि बढ़ाई गयी. कुल 14 दिनों की पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को रांची में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. इसके पहले रांची सदर अस्पताल की एक टीम ने उनकी मेडिकल जांच की.

Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी और राजस्थान तक तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की क्या है नई कीमत? यहां करें चेक

ईडी के हाथ लगी है महत्वपूर्ण सूचनाएं
पूजा सिंघल से हुई पूछताछ के आधार पर ईडी को लगभग तीन दर्जन शेल कंपनियों में अवैध तरीके से निवेश की महत्वपूर्ण सूचनाएं हाथ लगी हैं. इन सूचनाओं के आधार पर 24 मई को झारखंड और बिहार में चार व्यवासियों और बिल्डर्स के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने एक बार फिर छापामारी कर कई दस्तावेज जुटाये हैं.

25 ठिकानों पर की गई छापेमारी
बीते 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल और उनके पति के आवास सहित झारखंड, बंगाल, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी. उनके पति के सीए रहे सुमन कुमार सिंह के रांची स्थित आवास पर छापेमारी में 19 करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद की गयी थी. इसके अलावा लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कागजात भी बरामद किये गये. ईडी की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पूजा सिंघल जब उपायुक्त थीं, तो उनके और उनके पति खाते में वेतन से होने वाली आय के अतिरिक्त 1.43 करोड़ रुपये आये थे. ईडी ने जांच में यह भी पाया है कि पूजा सिंघल के खाते से 16.57 लाख रुपये सीए सुमन कुमार सिंह के खाते में ट्रांसफर किये गये थे.

10 करोड़ के घोटाले का मामला आया था सामने
पूजा सिंघल जब खूंटी जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात थीं, तब मनरेगा की योजनाओं में लगभग 10 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था. इस मामले में शुरुआत में जेई राम विनोद सिन्हा के खिलाफ 16 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जांच में यह बात सामने आयी कि मनरेगा की योजनाओं का पालन कराने और योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का अधिकार उपायुक्त को है. बाद में इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी. हाईकोर्ट में इसपर सुनवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand News: पंचायत चुनाव के दौरान पलामू में मतदान केन्द्र के निकट मिली दो शक्तिशाली बारूदी सुरंगें, एजेंसियां हुईं अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget