एक्सप्लोरर

Ranchi: रांची में सिरकटी युवती की लाश मिलने से मच गई थी सनसनी, करीब 3 साल बाद दोषी दंपत्ति को उम्रकैद

Sofia Murder Case: झारखंड की राजधानी रांची में 2021 के ठंड के मौसम में हुई एक हत्या ने लोगों को दहला कर रख दिया था. दरअसल, रांची में एक लाश मिली थी लेकिन उसका सिर गायब था.

Jharkhand Crime News: रांची (Ranchi) के ओरमांझी में वर्ष 2021 में एक युवती की सिरकटी लाश की बरामदगी की बहुचर्चित और सनसनीखेज वारदात में अदालत (Court) का फैसला आ गया है. रांची अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने युवती की हत्या (Murder) के बाद उसके धड़ को झाड़ी में फेंकने और सिर एक खेत में दफनाने के आरोपी दंपति शेख बेलाल और अफसाना खातून को आखिरी सांस तक उम्र कैद की सजा (Sentence) सुनाई है. दोनों पर 95-95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दोनों को अतिरिक्त एक साल की सजा भुगतनी होगी.

इस केस की सुनवाई पूरी होने के बाद बीते 25 नवंबर को अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था. यह वारदात 3 जनवरी 2021 को तब सामने आई थी, जब रांची के ओरमांझी में एक युवती की सिरकटी लाश बरामद की गई थी. इस वारदात को लेकर रांची में जनाक्रोश फूट पड़ा था. गुस्साई भीड़ ने रांची के किशोरगंज चौक के पास सड़क जाम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के काफिले पर हमला बोल दिया था. इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था.

खेत में मिला था सिर
सिर कटी होने की वजह से युवती के शव की पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने सिर खोजने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी. शव बरामदगी के 10वें दिन 12 जनवरी को पुलिस ने युवती का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती में एक खेत से बरामद किया. उसकी पहचान रांची के चान्हो थाना अंतर्गत चटवल की सोफिया खातून के रूप में हुई. माता-पिता से डीएनए मैच कराया गया, तब जाकर इसकी पुष्टि हुई थी कि सिर और धड़ सोफिया का ही था.

बेलाल ने इसलिए की थी पत्नी के साथ मिलकर युवती की हत्या
पुलिस की तफ्तीश में वारदात का खुलासा हो गया. सोफिया अपने पति को छोड़ कर शेख बेलाल नामक शख्स के साथ अवैध रूप से रह रही थी. बेलाल पहले से शादीशुदा था. सोफिया उस पर पहली पत्नी को तलाक देने का लगातार दबाव बना रही थी. सोफिया ने बेलाल पर दबाव बनाने के लिए आर्म्स एक्ट केस में उसे जेल तक भिजवाया था. बेलाल जब जेल से बाहर आया तो सोफिया उस पर फिर से दबाव डालने लगी. जब बेलाल ने कहा कि वह अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ सकता तो सोफिया ने दुबारा जेल भिजवाने की धमकी दी. इसके बाद बेलाल ने पहली पत्नी अफसाना खातून के साथ मिल कर सोफिया की हत्या कर दी.

2021 से जेल में हैं पति-पत्नी
धड़ को ओरमांझी के पास फेंक दिया और सिर को एक खेत में दफना दिया. पुलिस ने 14 जनवरी 2021 को शेख बेलाल और उसकी पत्नी अफसाना खातून को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से दोनों लगातार जेल में हैं. वारदात में अदालत में चले मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 19 गवाहों के बयान दर्ज कराये थे, जिसके आधार पर आरोपियों को बीते 25 नवंबर को दोषी करार दिया गया था. इस मामले में गुरुवार को सजा सुनाई गई. बता दें कि इस वारदात में बेहतर अनुसंधान के लिए ओरमांझी थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और सिल्ली के तत्कालीन डीएसपी चंद्रशेखर आजाद को केंद्रीय गृह मंत्री बेस्ट अनुसंधानक का अवॉर्ड मिला था.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को मिली बड़ी राहत, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में हुए बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget