एक्सप्लोरर

Ramgarh ByPoll: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 67.96 फीसदी वोटिंग, 228152 ने वोटरों ने किया मतदान

Jharkhand ByPoll: निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Ramgarh ByPoll Update: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 67.96 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां 228152 ने वोटरों ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम पांच बजे तक चला. वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी. उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. वहीं निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुल 62.28 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. प्रवक्ता ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा या गड़बड़ी की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आ रही थीं. दोपहर एक बजे तक 50 फीसदी मतदान हुए थे. इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के लिए नौजवान, बुजुर्ग एवं महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्र पर लोग बड़ी तादाद में दिखे. इस सीट पर मुख्य मुकाबला आपराधिक मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की ममता देवी के पति बजरंग महतो एवं बीजेपी समर्थित आजसू उम्मीदवार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी के बीच है.

80 वर्ष से अधिक आयु के 66.26% बुजुर्गों ने किया मतदान

इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं में 115931 पुरुष और 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं और 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने मतदान किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया. 

ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में कुल तीन लाख 35 हजार 734 मतदाता हैं जो 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. उन्होंने बताया कि इस सीट पर उपचुनाव के लिये 405 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

अधिकारी ने बताया कि इस सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या कुल एक लाख 73 हजार 550 व महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 62 हजार 184 है. इस सीट पर ममता देवी ने 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी, लेकिन एक आपराधिक मामले में पांच साल की सजा होने के के चलते उनकी विधायकी चली गई और इसी वजह से यहां हो रहे उपचुनाव हैं जिसमें कांग्रेस ने उनके पति को प्रत्याशी बनाया है.

वहीं दूसरी ओर इस मुकाबले गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी और आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी चुनाव मैदान में हैं उनको राजग ने संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है. सुनीता चौधरी 2019 के चुनाव में भी उम्मीदवार बनी थीं लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इससे दो दिन पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका की तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिससे चुनाव के माहौल में तनाव आ गया.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: जमशेदपुर के कदमा बाजार में लगी भीषण आग में 20 दुकानें जलीं, हुआ लाखों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget