एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, अविनाश पांडेय बोले- 'जरूरत पड़ी तो...'

Rahul Gandhi Disqualified: अविनाश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार केन्द्र की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे उठा रहे थे. उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने की सजा दी गई.

Rahul Gandhi Disqualification:  झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आज रांची पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया. बता दें कि रांची पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और पीसीसी के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में झारखंड और देश में मौजूदा राजनीति साथ ही राहुल गांधी की सदस्यता चले जाने पर उत्पन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई.

'विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार'
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है जिसपर विपक्ष एकजुट होने लगा है. उन्होंने कहा कि कल राजघाट पर तमाम विपक्षी दलों ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो हम सभी विरोधी दल के नेता इस्तीफा दे देंगे जिस पर आज झारखंड के नेताओं के साथ चर्चा की जायेगी.

बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी लगातार सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे मौजूद रहे.

'राहुल को मिली केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा'

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि पूरे देश में राजनीति गतिरोध जारी है. लोकतंत्र की हत्या लगातार की जा रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केन्द्र की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, किसान जैसे मुद्दे उठा रहे थे. यही वजह है कि 2019 के मामलों को 9 दिनों के अंदर सक्रिय कर कर्नाटक की घटना को गुजरात में सिफ्ट कर दिया गया और इसी मामले में हाईकोर्ट में स्टे पीटिशन दिया गया.

उन्होंने कहा कि जब अडानी का मामला आम जनमानस के बीच पहुंचा तो सरकार घिरने लगी. भ्रष्टाचार की आंच जब सरकार के दामन पर लगी तो अपने दामन को बचाने के लिए 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई. उन्होंने कहा कि आज देश में सरकार के खिलाफ जो भी बोल रहा है उनके दरवाजे पर ईडी, सीबीआई पहुंच रही है. राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा था.

'हर कीमत पर जारी रखेंगे राहुल गांधी की लड़ाई'
 वहीं बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई हम हर कीमत पर जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि विरोध करने वाला हर वर्ग आज प्रताड़ित और दुखी है लेकिन हमने संविधान और लोकतंत्र दिया है तो हम इसकी रक्षा भी करेंगे चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े. इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रखंड से जिला स्तर तक नुक्कड़ सभा आयोजित कर केन्द्र सरकार की विफलताओं को जनमानस के बीच ले जाने का काम करें. 

 गैर बीजेपी राज्यों को कमजोर करने के फिराक में केंद्र- आलमगीर आलम
कांग्रेस के वर्तमान राजकीय मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हर उस राज्य में सरकार को अस्थिर करने का प्रयास केन्द्र के द्वारा किया जा रहा है जिस राज्य में गैर बीजेपी दल के शासन चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम न्यायापालिका का सम्मान करते हैं लेकिन लोकसभा सचिवालय ने जिस हड़बड़ी में राहुल जी की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया वो समझ से परे है.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand: ईडी के सामने पेश हुए झारखंड के सीएम के पूर्व सचिव अरुण एक्का, भेजा गया था समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget