एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: BJP ऑफिस में लागू हुआ ड्रेस कोड, जानें जींस टी-शर्ट की जगह अब क्या पहनेंगे कर्मचारी

Jharkhand: पार्टी नेताओं ने कहा प्रदेश कार्यालय देशभर में पहला है, जहां पर यह नियम लागू किया गया है. केंद्रीय संगठन का निर्देश है कि सभी प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के लिए वर्दी होनी चाहिए.

Jharkhand News: झारखंड बीजेपी कार्यालय के कर्मचारी जल्द ही ड्रेस में दिखाई देंगे. कर्मचारी अब नीले रंग का सफारी सूट पहनकर ऑफिस आएंगे. शर्ट के कॉलर और पॉकेट पर नारंगी रंग की पट्टी होगी. कर्मचारियों को अपना पहचान पत्र हमेशा गले से लटकाकर रखना होगा. पहचान पत्र पर नाम के साथ मोबाइल नंबर भी अंकित होगा. प्रत्येक कर्मचारियों को दो जोड़ी सफारी सूट दिए जाएंगे. एक शर्ट हाफ होगा, तो दूसरा पूरे बांह का होगा. शर्ट की बांयी तरफ एक पॉकेट होगी, जिसके ऊपर अंग्रेजी में बीजेपी लिखा होगा. प्रदेश कार्यालय में घुसते ही रिसेप्शन पर बैठा कर्मचारी नमस्ते कह कर संबोधित करेगा. किससे मिलना है, क्या काम है आदि की जानकारी लेकर वह लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगा.

वहीं, महिला कर्मचारियों को इसी रंग की दो जोड़ी साड़ियां दी जाएंगी. सभी 25 कर्मचारियों के लिए वर्दी बन चुकी है. इसे कर्मचारियों को दिया भी जा चुका है. कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ढीले-ढाले न दिखें, चुस्त-दुरुस्त रहें. आगंतुकों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहार पॉजिटिव और सहयोगी की भांति हो. सबको यह हिदायत दे दी गई है कि एक बार वर्दी सिस्टम लागू हो जाने के बाद कोई भी कुर्ता-पायजामा या जींस-शर्ट या टी शर्ट पहनकर कार्यालय नहीं आएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संभवतः 17 सितंबर से यह व्यवस्था लागू होगी. हालांकि, डेट के बारे में पार्टी पदाधिकारियों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने यह संकेत दिया है कि जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा.

झारखंड बीजेपी ऑफिस में लागू हुआ ड्रेस
पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि झारखंड का प्रदेश कार्यालय देशभर में पहला है, जहां पर यह नियम लागू किया गया है. केंद्रीय संगठन का निर्देश है कि सभी प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के लिए वर्दी होनी चाहिए. हालांकि इसके लिए कोई विशेष रंग नहीं बताया गया है. प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नीला रंग तय हुआ और उसके अनुसार वर्दी तैयार कराई गई. कुछ कर्मचारियों ने ड्रेस के रंग के चयन पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि यह रंग आकर्षक नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा कि जब चुस्त-दुरुस्त रहना है, तो वर्दी के साथ जूते भी होने चाहिए. इस बारे में पूछने पर पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया कि हां, जूता भी जरूरी है. फिलहाल, अभी इन कर्मचारियों को अपने जूते से ही काम चलाना होगा.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: धनबाद में फास्ट फूड खाने से 20 बच्चे हुए बीमार, सभी को SNMMCH हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget