एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP का और बढ़ेगा कुनबा, JMM के विधायक रहे लोबिन हेंब्रम उठाने जा रहे ये कदम

Lobin Hembrom News: मई 2024 में जेएमएम ने लोबिन हेंब्रम को निष्कासित किया था. अब झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बोरियो से पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.

Lobin Hembrom to Join BJP: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम से विधायक रहे लोबिन हेंब्रम अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. मई 2024 में लोबिन हेंब्रम को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में हेंब्रम ने पार्टी के उलट जाते हुए राजमहल लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया था.

एक ओर चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की खबरें हैं. अब बोरियो से पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. बीते सोमवार ही लोबिन हेंब्रम ने स्वीकारा था कि वो बीजेपी में जाने का प्लान कर चुके हैं. 30 अगस्त को चंपाई सोरेन के साथ ही वो बीजेपी जॉइन कर लेंगे. 

हेमंत सोरेन से नाराजगी की बात
बीजेपी में जाने की बात कंफर्म करते हुए लोबिन हेंब्रम ने कहा कि उन्हें दरअसल पार्टी से नहीं बल्कि हेमंत सोरेन से नाराजगी थी. उन्होंने यह दावा भी किया कि जेएमएम के और भी विधायक बीजेपी और अन्य पार्टियों में जा सकते हैं. 

जेएमएम से नाराज चल रहे थे हेंब्रम
दरअसल, लोबिन हेंब्रम जब बोरियो विधानसभा सीट से विधायक थे, तो उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया था. हालांकि, उनकी पार्टी ने उनकी इच्छा को नजरअंदाज करते हुए तत्कालीन सांसद विजय हांसदा को ही दोबारा टिकट दे दिया था. इस बात से नाराज होकर लोबिन हेंब्रम ने फिर भी राजमहल सीट से निर्दलीय पर्चा भर दिया और फिर जेएमएम आलाकमान का एक्शन झेलना पड़ा.

अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. लोबिन हेंब्रम के सस्पेंशन का नोटिफिकेशन खुद पार्टी संस्थापक और केंद्रीय अध्यत्र शिबू सोरेन ने जारी किया था. 

झारखंड नेतृत्व परिवर्तन के दौरान भी थे नाराज
दरअसल, जब हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की सत्ता में परिवर्तन किया गया तो ये बातें सामने आईं कि लोबिन हेंब्रम बीजेपी के पक्ष में वोट डालेंगे और विश्वास मत में जेएमएम की सरकार को खारिज कर देंगे. हालांकि, उस दौरान हेंब्रम पार्टी के साथ बने रहे. 

यह भी पढ़ें: JMM और हेमंत सोरेन को कितना नुकसान पहुंचा पाएंगे चंपाई सोरेन? समझें समीकरण

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget