एक्सप्लोरर

JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का निशाना, 'बाबूलाल मरांडी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे'

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ने झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पहाड़िया जाति को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, आदिम जाति के नाम पर दिखावा कर रही है.

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राज्य की आदिम जनजाति ‘पहाड़िया’ की स्थिति पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी आदिम जनजाति के नाम पर सिर्फ मगरमच्छ की तरह आंसू बहा रहे हैं. अगर उन्हें वास्तव में आदिम जनजातियों की चिंता है तो बीजेपी शासित राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में जाकर उनकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति से अवगत होना चाहिए.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश से संबंध रखने वाले शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव में बीजेपी के प्रभारी थे. उनके प्रदेश में कुल 18 आदिम जनजातियां हैं. बाबूलाल मरांडी शायद इन आदिम जनजातियों के नाम भी नहीं जानते होंगे. इसी तरह ओडिशा में 15 और छत्तीसगढ़ में 12 आदिम जनजातियां हैं. इनके बारे में भी मरांडी को कोई जानकारी नहीं होगी. उन्हें हम बता देंगे कि इन प्रदेशों के किन अंचलों में आदिम जनजातियां रहती हैं और किस नाम से उन्हें पुकारा जाता है. वे इन प्रदेशों का दौरा कर उनकी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति, उनके स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति का झारखंड से तुलनात्मक अध्ययन कर लें, उन्हें वास्तविकता का पता चल जाएगा.

हिमंत बिस्वा सरमा आदिवासियों के बीच भ्रम फैला रहे थे
भट्टाचार्य ने कहा कि असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड के आदिवासियों के बीच धर्म के नाम पर भ्रम फैला रहे थे. उनके प्रदेश के चाय बगानों में काम करने वाले झारखंड के आदिवासियों को आज तक अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी से मेरा सवाल है कि क्या उन्होंने असम के चाय बगानों में काम करने वाले आदिवासियों के हक के लिए कभी कोई आवाज उठाई? आप केंद्र में मंत्री और सांसद रहे और एक बार फिर से विधायक निर्वाचित हुए हैं. क्या कभी आपने उनकी कोई चिंता की?

हमने आदिवासी के उत्थान और कल्याण के लिए कदम उठाए
झामुमो नेता ने कहा कि झारखंड में शिबू सोरेन की पूर्व की सरकार और इसके बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने ‘पहाड़िया’ जनजाति के लोगों को सरकारी सेवा में सीधी नियुक्ति का नियम लागू किया है. उनके उत्थान और कल्याण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इस चुनाव में आदिवासियों-मूलवासियों ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है. उन्होंने बाहर के प्रदेश से आए उन तमाम नेताओं को करारा जवाब दिया, जो आदिवासी बेटे हेमंत सोरेन की सरकार को अपदस्थ करने के लिए यहां आए थे. हमने राज्य की 28 आदिवासी सीटों में से 27 पर जीत दर्ज की है. एक सीट पर हम हारे हैं, लेकिन वहां भी आदिवासी बहुल अंचल में हमें बढ़त हासिल हुई है.

भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार विकास के मिशन में जुट गई है. राज्य की लाखों महिलाओं के बैंक खाते में इस महीने की 11 तारीख को मंईयां सम्मान के तहत 2,500 रुपए की राशि भेज दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के पैतृक गांव पहुंचा IPS अधिकारी हर्षवर्धन का पार्थिव शरीर, चाचा बोले- 'आज रोशन समाप्त हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Seraikela News: सरायकेला में लाखों श्रद्धालु जुटे, क्या सत्संग के बहाने बंगाल के वोटरों को साध रही बीजेपी?
झारखंड: सरायकेला में लाखों श्रद्धालु जुटे, क्या सत्संग के बहाने बंगाल के वोटरों को साध रही BJP?
झारखंड: साहिबगंज में ट्रेन कोच के अंदर नाबालिग से रेप, 14 साल की लड़की को शादी का दिया था झांसा
झारखंड: साहिबगंज में ट्रेन कोच के अंदर नाबालिग से रेप, 14 साल की लड़की को शादी का दिया था झांसा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget