एक्सप्लोरर

Ranchi: पत्नी से हुआ झगड़ा तो रात में घर छोड़कर गया शख्स, सुबह पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है. मामला धुर्वा इलाके का है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  

Jharkhand Youth Dead Body Found In Ranchi: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के धुर्वा इलाके में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव (Dead Body) को पेड़ से नीचे उतारा गया. शव की पहचान सुलेंद्र महतो (Sulendra Mahto) के रूप में हुई है जो गुमला (Gumla) का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस (Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, सुबह के वक्त महिलाओं ने सबसे पहले शव देखा और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. 

पत्नी से हुआ था झगड़ा 
पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में लग रहा है कि युवक ने खुदकुशी की है. ये बात भी सामने आई है कि मृतक को शराब पीने की लत थी. नशे की हालत में वो अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. सोमवार को भी वो नशे की हालत में घर पहुंचा था. इस बीच किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद सुलेंद्र घर से बाहर निकल गया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पुलिस का कहना है कि देर रात तक सुलेंद्र घर नहीं लौटा. इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी कोशिश करने के बाद भी सुलेंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई. इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे लेकिन उससे पहले ही सुलेंद्र की मौत की खबर उन्हें मिल चुकी थी. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा. हालांकि, शुरूआती जांच में लग रहा है कि युवक ने खुदकुशी की है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

Crime News: बहादुर अंसारी बोला- 'देह व्यापार करो नहीं तो वायरल कर दूंगा तस्वीरें', सदमे में महिला  

Jharkhand: BJP नेता लुईस मरांडी नें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्र पर कसा तंज, कहा 'दिखावे से नहीं चलेगा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget