एक्सप्लोरर

झारखंड में जातीय जनगणना कब? कांग्रेस MLA प्रदीप यादव का सवाल, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिया जवाब

Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने जातीय जनगणना को लेकर विधायक प्रदीप यादव के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये प्रक्रियाधीन है.

Jharkhand Caste Census: झारखंड में जातीय जनगणना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने जाति जनगणना को लेकर सवाल किया है. इस पर हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जवाब भी आया है. प्रदेश के मंत्री दीपक बिरुआ ने जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है. 

विधानसभा में प्रदीप यादव ने सवाल करते हुए कहा, ''जातीय जनगणना सिर्फ जनगणना नहीं है, यह समाज का एक्स-रे है. हम जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं. तेलंगाना में जनगणना हो चुकी है. अब इस सरकार को भी इस पर कदम उठाना चाहिए. हमें बताएं कि सरकार ने इस पर अबतक क्या निर्णय लिया है?

मंत्री दीपक बिरूवा ने क्या दिया जवाब?

झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने जातीय जनगणना को लेकर विधायक प्रदीप यादव के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ''प्रदेश में जाति गणना प्रक्रियाधीन है. साल 2024 में सरकार ने इसे लेकर कार्मिक विभाग को काम का जिम्मा सौंपा. फिर 2025 में कार्मिक विभाग ने समन्वय का आदेश निकाला कि इसमें कितने लोगों की आवश्यकता पड़ेगी. इसे कौन एजेंसी करेंगी और किस स्तर पर इस काम को करना है, इसमें वित्तीय प्रवंधन जैसी सारी चीजें हैं. इसलिए हमलोगों ने लिखा है ये प्रक्रियाधीन है. इसे लेकर सरकार गंभीर है. हमलोग इसे आगे बढ़ा रहे हैं और आश्वस्त करते हैं कि इस राज्य में जातीय सर्वेक्षण होगा.'' 

अगले वित्तीय वर्ष में जातीय सर्वेक्षण का प्रयास- दीपक बिरुआ

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सदन में फिर उठकर कहा कि सरकार की तरफ से बहुत ही सकारात्मक उत्तर आया है. हालांकि उन्होंने फिर सवाल किया कि सरकार किस एजेंसी से सर्वेक्षण कराएगी ये स्पष्ट करे और सरकार की तैयारी क्या है? इस सवाल पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, ''ये बात सही है कि सरकार इस पर गंभीर है. एजेंसियों से बात की है कि इसमें कितना वक्त लग सकता है. यह वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में हमलोग जातीय सर्वेक्षण को करने का प्रयास करेंगे.'' 

इससे पहले 21 मार्च को झारखंड की कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में जातीय जनगणना की जरूरत पर जोर दिया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी के नेता राहुल गांधी का इस मुद्दे पर स्टैंड साफ है. 'जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' का फॉर्मूला पूरे देश में लागू होना चाहिए.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget