एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में 7 जुलाई तक मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश, जानें- राजधानी रांची के मौसम का हाल  

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में 1 से 7 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे. यहां हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग (Weather Department) ने जताई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में 7 जुलाई तक मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. रांची मौसम विभाग ( Ranchi Weather Department) के निदेशक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने मौसम बुलेटिन जारी कर बताया है कि 1 से  5 जुलाई तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. एक जुलाई को राज्य के कई स्थानों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. जबकि, 2 और 3 जुलाई  को राज्य के सभी स्थानों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा (Rain) होने की संभावना है. वहीं, 4 से 5 जुलाई को राज्य के कई  स्थानों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है. 6 और 7 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.  

मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी 
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में लोगों को आगाह करते हुए बताया है कि 1 जुलाई को राज्य के दक्षिणी भाग पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्यभाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ राज्य में मेघगर्जन और व्रजपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 2 और 3 जुलाई को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है.  

जानें इन स्थानों के मौसम का हाल 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग संताल परगना के दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह के साथ-साथ राज्य के मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ जिले में कही कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं, 5 जुलाई को मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भाग के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्यभाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसके अलावा 6 और 7 जुलाई को आकाश में बादल छाए रहेंने के साथ मेघ गर्जन या वर्षा की संभावना बनी रहेगी. 

रांची के आकाश में छाए रहेंगे बादल 
राजधानी रांची की बात करें तो 1 से 7 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे, यहां हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं, 2 और 3 जुलाई को एक से अधिक बार हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना राजधानी रांची में हो सकती है.  

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: अंग्रेजों के खिलाफ हमेशा याद रहेगा इन 2 भाइयों का विद्रोह, CM सोरेन बोले- भुलाया नहीं जा सकता बलिदान

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, बोले- शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से Toppers को मिलेगा नगद इनाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget