एक्सप्लोरर

Bokaro News: बोकारो में झामुमो नेता अब्बास खान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Jharkhand: जानकारी के अनुसार, अब्बास खान देर रात अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम गोली का खोखा मिला है.

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले में झामुमो नेता अब्बास खान पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया. घटना जिले के बेरमो अनुमंडल के दुग्धा थाना क्षेत्र में हुई है. थाना क्षेत्र के दुग्धा बस्ती निवासी झामुमो नेता अब्बास खान (35) को अनके घर के पास ही गोली मारी गई है. इस घटना में अब्बास खान बुरी तरह जख्मी हुए हैं.

बता दें कि अब्बास खान को हमलावरों ने तीन गोली मारी है. एक गोली पेट में, एक गोली सीने में दाहिने ओर और एक गोली कंधे पर लगी है. वहीं प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना से पूरे बस्ती के ग्रामीणों में डर का माहौल है.

अब्बास खान देर रात जा रहे थे अपने घर

जानकारी के अनुसार, अब्बास खान देर रात अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम गोली का खोखा मिला है. अब्बास खान का छोटा-मोटा कारोबार है, जिला परिषद सदस्य संतोष पांडे ने कहा कि इस प्रकार की घटना पुलिस की विफलता है क्योंकि चंद्रपुरा और आसपास के क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होती हैं.

जांच में जुटी पुलिस

बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब्बास का इलाज चल रहा है, वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं. स्थिति में सुधार होने पर पुलिस उसका बयान लेगी. उसके बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि घटना किस प्रकार घटित हुई है या कैसे हुई है. जानकारी मिलने पर पुलिस उस बयान के आधार पर भी छानबीन करेगी. उन्होंने कहा कि क्योंकि घटना देर रात हुई है, इसलिए परिजन और आसपास के लोग भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget