एक्सप्लोरर

Crime News: खूंटी में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, बदमाशों ने घर में घुसकर ग्राम प्रधान, बेट और बहू को उतारा मौत के घाट

Khunti News: झारखंड (Jharkhand) के खूंटी में हत्यारों ने तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे स्थानीय दबंगों का हाथ है. 

Jharkhand Triple Murder In Khunti: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस के तमाम दावों के बाद भी अपराध पर नकेल नहीं कसी जा सकी है. अब झारखंड के खूंटी (Khunti) जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां नक्सल प्रभावित अड़की थाना क्षेत्र के कोदेलेबे गांव में अपराधियों ने ग्राम प्रधान कोड़े मुंडा (Kode Munda), उनके पुत्र सिंगा मुंडा (Singa Munda) और बहू सिदिमा देवी (Sidima Devi) की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी. अपराधियों ने इस वारदात को ग्राम प्रधान के घर के अंदर घुसकर अंजाम दिया है. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई वारदात की सूचना पुलिस को गुरुवार देर शाम को मिली. गाव में हुए इस तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. 

लोग थाने जाने की नहीं जुटा सके हिम्मत 
इस सामूहिक हत्याकांड से ग्रामीण इतने भयभीत हैं कि किसी ने लगभग 24 घंटे तक पुलिस को इस बारे में सूचना तक नहीं दी. जिस परिवार के 3 लोगों की हत्या हुई है, उसमें 2 महिलाएं और एक नाबालिग बच्ची है. अपराधियों की धमकी की वजह से इनमें से कोई थाना जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. देर शाम छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रहने वाले इस परिवार के दामाद कृष्णा मुंडा को किसी तरह इसकी जानकारी हुई. जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों तक जानकारी पहुंची. 

हत्याकांड के पीछे स्थानीय दबंगों का हाथ
बताया जा रहा है कि इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे स्थानीय दबंगों का हाथ है. हत्याकांड के पीछे वजह क्या रही इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूचना है कि दबंगों ने वारदात को अंजाम देने के बाद ग्राम सभा कर इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी दी थी. इस बीच शुक्रवार सुबह खूंटी जिला मुख्यालय से एक टीम गांव के लिए रवाना हुई है. अब देखने वाली बात ये है कि पुलिस की जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आता है. 

ये भी पढ़ें:

झारखंड सरकार ने बहाल की Old Pension Scheme, समझें नई और पुरानी पेंशन योजना का फर्क 

Naxalites Encounter: चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget