एक्सप्लोरर

Weather Update Today: झारखंड में आज और कल होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: IMD ने 29 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन 24 और 25 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसका असर तीन-चार दिनों तक रहने का अनुमान है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई. मानसून के एक्टिव रहने के कारण सबसे अधिक 110 मिलीमीटर बारिश दुमका में हुई. इसके अलावा बोकारो में 85, मधुपुर में 84, काठीकुंड में 67, डुमरी में 60, हजारीबाग में करीब 57 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में कुछ देर अच्छी बारिश हुई. 

आज और कल मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से 29 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन 24 और 25 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि 25 अगस्त को पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. 26 और 27 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की उम्मीद है. जबकि 28 और 29 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

अब तक हुई कितनी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकता है. इसके बाद 2 से 3 दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. झारखंड में 1 जून से लेकर 23 अगस्त तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून की इस अवधि में सबसे खराब स्थिति चतरा जिले की है. चतरा में अब तक सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जबकि देवघर में 38, धनबाद में 42, दुमका में 37, गढ़वा में 35, गिरिडीह में 51, गुमला में 50, हजारीबाग में 55 और जामताड़ा में 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

Latehar News: लातेहार में JLT उग्रवादियों का तांडव, तुबेद कांटा घर में लगाई आग, कर्मचारियों से की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget