एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरायकेला में दिवंगत MLA साधु चरण महतोकी मूर्ति का अनावरण, विस्थापितों की राजनीति का हुआ 'शिलान्यास'

बीजेपी के पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पहली बरसी पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने सिरीडूंगरी में दिवंगत विधायक की मूर्ति का अनावरण किया है. इस मौके पर उनकी पत्नी और बेटी ने समर्थकों का धन्यवाद किया.

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो (Sadhu Charan Mahato) की पहली बरसी पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों के द्वारा सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित सिरीडूंगरी में दिवंगत विधायक की मूर्ति का अनावरण किया गया है. यहां मौके पर बीजेपी के कई कद्दावर चेहरे जिसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सरायकेला के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा और आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अमित कुमार उर्फ बॉबी सिंह वार्ड पार्षद अभिजीत महतो और कई प्रखंड और पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि देखे गए.

वहीं इस मौके पर आए नगर निगम के उपमहापौर बॉबी सिंह ने कहा कि आज का दिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. पूर्व विधायक की मृत्यु को एक साल पूरे हुए हैं, लेकिन उनका नहीं होना बीजेपी के साथियों के लिए बहुत दुखद है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आज ईचागढ़ के पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिवंगत साधु चरण महतो की कमी सरायकेला जिले की बीजेपी की टीम को सबसे ज्यादा खल रही है. वहीं विस्थापितों और ईचागढ़ की पहचान बन चुके साधु चरण महतो की पत्नी ने उनके एक साल की बरसी पर कांपती आवाज में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व विधायक और उनके पति का जाना सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे ईचागढ़ विधान सभा के लोगों के लिए यह दुखद है. 

कल ईचागढ़ में होगा एक और मूर्ति का अनावरण
दिवंगत साधु चरण महतो की पत्नी ने लोगों का विश्वास फिर से जीतने की बातें कही है. यहां उन्होंने दावा किया कि बीते 3 साल से लगातार क्षेत्र में बाढ़ आ रही है और लोग परेशान हैं. वहीं जब तक बीजेपी के विधायक साधु चरण महतो थे तब तक पूरे ईचागढ़ में एक भी गांव नहीं डूबा था.

वहीं पूरे कार्यक्रम के अंत में बीजेपी विधायक की बेटी गम्हरिया प्रखंड की जिला परिषद सदस्य स्नेहा महतो ने समर्थकों द्वारा उनके पिता की मूर्ति सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाने का धन्यवाद भी दिया. साथ ही आभार व्यक्त करते हुए नेहा ने कहा कि उनका परिवार जिंदगी भर समर्थकों का ऋणी रहेगा. पूरे मामले का सार तब बदल गया जब भीतर खाने से खबर आई कि अगले दिन ईचागढ़ विधान सभा में एक और मूर्ति का अनावरण कर कड़ाके की ठंड में राजनीति गरमाने का प्रयास किया जाने वाला है. यहां केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और रांची सांसद संजय सेठ के साथ हजारों बीजेपी समर्थक अपनी मौजूदगी क्षेत्र में दर्ज कराएंगे.

Jharkhand में नहीं थम रहा मोहब्बत में जुनून हत्याओं का सिलसिला, जानिए-क्या कहना है मनोवैज्ञानिक का

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget