एक्सप्लोरर

Dhanbad Crime News: धनबाद में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand: शंकर के भतीजे ने बताया कि वह समाजसेवी थे, इस वजह से उनका लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध था. सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे. वह पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे.

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सामने से छह गोली मारी गई है. बता दें कि, घटना मंगलवार (11 जुलाई) देर रात की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट पाई है. दरअसल, जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य शंकर प्रसाद की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

अपराधियों ने उन्हें सामने से छह गोली मारी है. बताया जा रहा है कि टुंडी के शहरपुरा में वह ग्राम रक्षा दल के रूप में कार्य करते थे. घटना की रात भी वह अपने घर से शहरपुरा के लिए निकले थे. इस दौरान दूमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सुबह होने के बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शंकर के भतीजे ने बताया कि वह समाजसेवी थे, इस वजह से उनका लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध था.

तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे
वहीं सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे. वह पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे. वह धनबाद जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे. मृतक के भतीजे ने बताया कि पुलिस के सहयोग करने के कारण वह कुछ लोगों के आंखों की किरकिरी बन चुके थे. पुलिस को वह लगातार सूचनाएं भी दिया करते थे. भतीजे का कहना है कि शूटरों को बुलवाकर उनकी हत्या करवाई गई है. उन्होंने दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों ने कहा कि पुलिस अगर मामले में लापरवाही बरतती है तो वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget