एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raid: 6 दिनों की ED रिमांड पर प्रेम प्रकाश, छापेमारी में मिली थीं 2 AK-47 राइफलें

Ranchi News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए  प्रेम प्रकाश को कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. गुरुवार की सुबह ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. 

Jharkhand Prem Prakash Six Days ED Custody: झारखंड (Jharkhand) का चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) को कोर्ट ने 6 दिनों के लिए  ईडी की हिरासत में भेज दिया है. ईडी (ED) ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इसे कम करते हुए 6 दिन की ही रिमांड मंजूर की. गुरुवार की सुबह ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. वहीं, दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था. ईडी ने प्रेम प्रकाश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर बुधवार को छापामारी की थी. 

सत्ता का करीबी
ईडी ने छापेमारी के दौरान उसके रांची के हरमू कॉलोनी स्थित किराए के मकान से 2 AK-47 राइफलें और 60 कारतूस बरामद किए थे. प्रेम प्रकाश सत्ता और राज्य की टॉप ब्यूरोक्रेसी का बेहद करीबी रहा है. मनी लॉड्रिंग मामले में उसके खिलाफ ईडी ने कई सबूत जुटाए हैं. कहा जाता है कि, झारखंड की पिछली बीजेपी सरकार से लेकर आज की गठबंधन सरकार में उसके रसूख में कभी कोई कमी नहीं आई.

ईडी ने पहले भी की थी पूछताछ
बीते मई महीने में जब झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति और अन्य के ठिकानों पर ईडी ने मनरेगा घोटाले की रकम की मनी लांड्रिंग के मामले में छापा मारा और इसके बाद माइन्स डिपार्टमेंट के कई अफसरों से पूछताछ हुई तो प्रेम प्रकाश सहित दो-तीन पावर ब्रोकर के कनेक्शंस भी सामने आए. बीते 25 मई को उसके 5 ठिकानों पर छापामारी में कई दस्तावेज बरामद किए गए. इन छापों की भनक उसे पहले ही लग चुकी थी, इसलिए उसने अपने तमाम स्मार्टफोन नष्ट कर दिए थे. उस वक्त कई राउंड की पूछताछ के बाद ईडी ने उसे इस शर्त पर छोड़ दिया था कि दोबारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वो हाजिर होगा. बाद में ईडी ने मोबाइल कंपनियों से उसकी कॉल डिटेल्स हासिल किए और कई डिजिटल साक्ष्य भी इकट्ठा किया, तब उसके और उसके करीबियों के 18 ठिकानों पर बुधवार को दूसरी बार छापेमारी की गई. 

ये भी पढ़ें:

Hemant Soren Disqualification: CM हेमंत सोरेन बोले- संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे?

Jharkhand: क्यों धोना पड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा सदस्यता से हाथ ? जानें आखिर क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget