एक्सप्लोरर

Jharkhand Highlights: झारखंड में विधायकों ने बिना नाम वाले समर्थन पत्र पर किए दस्तखत, कहा- CM सोरेन के साथ खड़े हैं

Jharkhand Politics Highlights: झारखंड में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ईडी ने पूछताछ के लिए 10 बार सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी कर चुकी है. बुधवार 31 जनवरी को हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए राजी हुए हैं.

Key Events
Jharkhand Political Crisis Hemant Soren ED Ranchi JMM Live Updates Jharkhand Highlights: झारखंड में विधायकों ने बिना नाम वाले समर्थन पत्र पर किए दस्तखत, कहा- CM सोरेन के साथ खड़े हैं
(झारखंड पॉलिटिक्स लाइव अपडेट्स, फाइल फोटो)
Source : PTI

Background

Jharkhand News: ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली सीएम हो सकती हैं. मंगलवार दोपहर दो बजे सीएम हेमंत सोरेन ने सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक की. इसमें कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. सूत्रों के मुताबिक झामुमो, कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उन्हें परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेने के लिए अधिकृत किया. इसके बाद सोरेन मोरहाबादी में अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे.इ

सके पहले सीएम हेमंत दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर अपने कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि वे सोमवार देर रात ही रांची पहुंच गए थे और किसी अज्ञात ठिकाने पर थे.सोरेन की तलाश में ईडी सोमवार सुबह से दबिश दे रही थी. उनके दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन सहित कई ठिकानों पर उनकी तलाश की गई थी, लेकिन, वे नहीं मिले थे. उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है.

उन्होंने ईडी को सोमवार को ईमेल के जरिए भेजे पत्र में सूचित किया था कि वे बयान दर्ज कराने के लिए 31 जनवरी की दोपहर एक बजे अपने आवास पर उपलब्ध होंगे.ईडी की ओर से दसवां समन मिलने के बाद सोरेन 27 जनवरी की शाम चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए थे. वह 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे तक दिल्ली में शांति निकेतन स्थित अपने आवास पर थे. इसके बाद से वह अचानक लापता हो गए थे.

सीएम के गायब रहने की खबरों के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को दिन के 11.30 बजे राज्य के होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार और चीफ सेक्रेटरी एल ख्यांग्ते को राजभवन तलब किया था. राज्यपाल ने उनसे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उनसे जानकारी ली थी.

23:46 PM (IST)  •  30 Jan 2024

Jharkhand Live Updates: विधायकों ने समर्थन वाले पत्र पर किया हस्ताक्षर

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों ने मंगलवार को एक बैठक में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की. इन विधायकों ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बिना किसी के नाम वाले एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी किए. इससे पहले आज कल्पना सोरेन विधायकों की एक बैठक में शामिल हुईं. वह विधायक नहीं हैं. 

22:33 PM (IST)  •  30 Jan 2024

Jharkhand Live Updates: निशिकांत दुबे ने फिर साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया, "झारखंड में कल्पना सोरेन जी के नाम पर सहमति विधायक दल की बैठक में नहीं बन पाई . सीता सोरेन जी व बसंत सोरेन जी विरोध में उतरे . कुल 35 विधायक ही बैठक में पहुँचे . सादे काग़ज़ पर विधायकों ने हस्ताक्षर किया . कल मुख्यमंत्री हेमंत जी का राज्यपाल से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है . शायद कल ईडी की पूछताछ में शामिल हों?"

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget