एक्सप्लोरर

Jharkhand Board 10th Exam: 10वीं बोर्ड पेपर लीक में JAC की कार्रवाई शुरू, स्कूल-कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Jharkhand Board Paper Leak: झारखंड में पेपर लीक के कारण 10वीं बोर्ड के दो विषयों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. छात्रों को प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए 350 रुपये में बांटे गए थे.

Jharkhand News: झारखंड में 10वीं बोर्ड के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक कराने के मामले में जेएसी सख्त हो गया तो वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई की है. कोडरमा जिले के मरकच्चो निवासी स्कूल-कोचिंग संचालक प्रशांत कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी के स्थानीय नेता प्रकाश साहा का बेटा है. इसके अलावा, दो छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है.

गिरिडीह, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम जिले में भी पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है. इन तीनों जिलों में भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मामले की जांच में जुटे हैं. गढ़वा में कई लोगों से पूछताछ की गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन सभी जिलों के उपायुक्तों से शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है.

आरोपी ने बताया, कैसे मिला पेपर

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रशांत मरकच्चो प्रखंड के जामू में एक प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर चलाता है. उससे पूछताछ चल रही है. प्रशांत ने पुलिस को बताया है कि उसे मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा नामक छात्र ने प्रश्न पत्र दिया था. प्रिंस मूक-बधिर है, जो खुद इस बार परीक्षा में शामिल होने वाला था. प्रिंस अपने पिता इंद्रदेव विश्वकर्मा और मां आरती देवी के साथ इलाज के लिए बेंगलुरू गया है.

350 रुपये में बेटे गए थे पेपर

बताया जा रहा है कि बेंगलुरू से वापस आने वाली ट्रेन छूट जाने की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया. पुलिस ने प्रिंस के घर पर दबिश दी तो वहां उसकी दादी और छोटा भाई गौतम मिला. प्रश्नपत्र एक व्हाट्सएप ग्रुप में मात्र 350 रुपए में बेचे गए थे. इस ग्रुप के एडमिन प्रिंस ही है. 

ग्रुप से जुड़ने के बाद प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बदले क्यूआर कोड से 350 रुपए मांगे गए थे. प्रश्नपत्र के पीडीएफ को अनलॉक करने के लिए पासवर्ड बनाया गया था. जिन लोगों ने रुपए का भुगतान किया, उन्हें पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था. गुरुवार को पहले सेशन में जब 9.45 बजे सुबह विज्ञान के पेपर बंटे, तो यह पहले से वायरल प्रश्नपत्र से हूबहू मिल गया. इसके बाद हिंदी और विज्ञान दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 10वीं बोर्ड का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget