एक्सप्लोरर

Jharkhand: हजारीबाग में पालतू कुत्ते ने ATM लूट को किया विफल, 'सांबा' की वजह से पस्त हुए लुटेरों के हौसले 

Hazaribagh News: हजारीबाग में एक सतर्क पालतू कुत्ते (Dog) ने बड़ा कारनामा किया है. कुत्ते की सतर्कता के चलते बदमाशों का एटीएम (ATM) लूटने का मंसूबा नाकाम हो गया.

Jharkhand Hazaribagh ATM Loot: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में एक सतर्क पालतू कुत्ते के चलते बदमाशों का एटीएम (ATM) लूटने का मंसूबा नाकाम हो गया. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि, लुटेरों का एक गिरोह रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर एवं हथौड़े लेकर चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा. जिस मकान में एटीएम है, उसके मालिक सुधीर बरनवाल (Sudhir Barnwal) हैं. पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम को काटने का काम लगभग पूरा ही कर चुके थे कि बरनवाल का पालतू कुत्ता 'सांबा' भौंकने लगा. कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर मालिक और पड़ोसियों की नींद खुल गई.

एटीएम में थे 27 लाख रुपये
पुलिस ने बताया कि जब लोगों की नींद खुल गई तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. एटीएम में 27 लाख रुपये थे. पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है.

बदल गया है क्राइम का ट्रेंड 
गौरतलब है कि, झारखंड में बैंक लूट (Bank Loot) की क्राइम का ट्रेंड बदल गया है. अपराधी अब बैंकों में डाका कम डालते हैं, वो रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़कर ले जाते हैं. बीते 6 महीने के दौरान राज्य में एटीएम उखाड़ने-काटने की 7 घटनाएं हुई हैं. ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली रहे हैं. हाल ही में लुटेरों के एक गैंग ने गिरिडीह (Giridih) जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के शिवाजी नगर स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ लिया था. हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद ही लूटा गया एटीएम बरामद कर लिया. एटीएम में लगभग 27 लाख रुपये थे. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: खूंटी के SDM रियाज अहमद के खिलाफ IIT की छात्रा ने दर्ज कराई सेक्सुअल हरासमेंट की FIR, मचा हड़कंप

Jharkhand: मुस्लिम बोले- 75 प्रतिशत है आबादी, हमारे अनुसार बनें नियम, BJP नेता ने कहा- 'ऐसी मानसिकता को कुचलना जरूरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget