एक्सप्लोरर

Jharkhand News: पंकज मिश्रा के अवैध खनन मामले में ईडी ने लिया एक्शन, रिटायर्ड DCP से आज करेगी पूछताछ

Ranchi: अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से मिलने के आरोप में रिटायर्ड डीएसपी व यज्ञनारायण तिवारी और सब इंस्पेक्टर प्रयास दास से आज ईडी की टीम पूछताछ करेगी.

Ranchi Illegal Mining Case: झारखंड के साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन (Illegal Mining) के मामले में आज ईडी (ED) पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) के सहयोगी के तौर पर पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी. ईडी इस केस में इन अधिकारियों की भूमिका का पता लगायेगी.  इनमें से कई लोगों ने पंकज मिश्रा को फोन उपलब्ध कराने में मदद की थी साथ ही रिम्स में पेइंग वार्ड में भर्ती होने के दौरान मुलाकात भी की थी. आज यानी सोमवार को रांची के ईडी कार्यालय में रिटायर्ड डीएसपी व पूर्व में साहिबगंज में तैनात रहे अफसर यज्ञनारायण तिवारी से पूछताछ की जानी है. 

इससे पहले भी ईडी ने इन्हें समन भेजा था, लेकिन यज्ञनारायण पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे. अब ईडी ने उन्हें दोबारा समन भेजकर 20 मार्च को तलब किया है. आज यज्ञनारायण तिवारी से ईडी इस मामले में कई अहम सवाल करेगी. इस मामले में चंदन यादव और सूरज पंडित के खिलाफ पहले ही वारंट लिया गया है. अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से मिलने के आरोप में सब इंस्पेक्टर प्रयास दास से भी आज ईडी की टीम पूछताछ करेगी. वह फिलहाल बरियातु थाने में पदस्थापित हैं. ईडी ने उन्हें समन भेज कर 20 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है. रिम्स से मिले सीसीटी फुटेज की जांच के दौरान ईडी ने इन पुलिस अधिकारियों को पंकज मिश्रा से मिलने वालों के रूप में पहचान की थी.

ईडी ने जब्त की थी 36 करोड़ की रकम
पंकज मिश्रा को बीते साल 19 जुलाई को मनीलांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके पहले आठ जुलाई को पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास और उनके सहयोगियों के बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बड़हरवा पर 19 ठिकानों पर छापामारी की थी. इस दौरान 5.34 करोड़ रुपये नगद और कई दस्तावेज बरामद किये गये थे. बाद में जांच के दौरान ईडी ने पंकज मिश्रा और उनके प्रमुख सहयोगी दाहू यादव सहित अन्य के बैंक खातों में जमा 36 करोड़ से अधिक की रकम जब्त की गई थी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार पर BJP का प्रहार, विधायक बोले- 'दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी शराब घोटाला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget