एक्सप्लोरर

झारखंड में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, बोकारो में सुरक्षाबलों ने 2 को किया ढेर

Bokaro News: सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगलों को फायदा उठाकर मौके से भाग गए.

Jharkhand News: झारखंड में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ प्रहार जारी है. इस बीच बुधवार (22 जनवरी) को बोकारो जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. नक्सलियों के शवों के पास से एक एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों ने बोकारो जिले में तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान बुधवार तड़के नक्सलियों ने जब खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी. 

सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई
इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की. दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई. इसके बाद मुठभेड़ स्थल से एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगलों को फायदा उठाकर मौके से भाग गए.

बड़े पैमाने पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
शुरुआती जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमांडर शांति और मनोज के रूप में हुई है. फिलहाल, घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

जिलेटिन की छड़ें बरामद
इससे पहले मंगलवार (21 जनवरी) को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने जंगल से 20 से अधिक देशी संवर्द्धित विस्फोटक (आईईडी) और 50 से अधिक जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं. पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सेरेंगडा गांव के निकट जंगल से कुल 21 आईईडी बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

ये भी पढ़ें

झारखंड के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, CM हेमंत सोरेन ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं

Embed widget