एक्सप्लोरर

Chatra News: नक्सली कमांडर वीरप्पन गिरफ्तार, अमेरिकन राइफल, पुलिस से लूटी इंसास के साथ 702 कारतूस बरामद 

Chatra News: झारखंड (Jharkhand) के चतरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसएपीसी के जोनल कमांडर वीरप्पन को गिरफ्तार कर लिया है. 

Jharkhand Naxalite Commander Arrested: झारखंड (Jharkhand) के चतरा (Chatra) जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसएपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के जोनल कमांडर भैरो गंझू उर्फ वीरप्पन उर्फ भास्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक अमेरिकन राइफल और पुलिस से लूटी गई एक इंसास राइफल समेत 702 कारतूस बरामद किए गए हैं. चतरा के एसपी राकेश रंजन (Rakesh Ranjan) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों का एक समूह किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. पुलिस ने कसियातू जंगल में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी की, तो नक्सली भागने लगे.

कम से कम 16 मामले हैं दर्ज
एसपी राकेश रंजन ने बताया कि इसी दौरान पुलिस की टीम ने खदेड़कर भास्कर को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ चतरा और लातेहार जिले के विभिन्न थानों में कम से कम 16 मामले दर्ज हैं. ज्यादातर मामले हत्या, लूट, रंगदारी वसूली और आगजनी से संबंधित हैं. लातेहार में एक परिवार की 2 महिलाओं की हत्या, चतरा जिले के लावालौंग में जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या में भी उसका नाम आया था. वर्ष 2021 में पलामू जिले के नागद में पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की अगुवाई भास्कर ही कर रहा था.

लगातार चलाया जा रहा है अभियान 
पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. उससे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी करने वाली टीम का नेतृत्व सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी कर रहे थे. एसपी राकेश रंजन ने भास्कर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है. उन्होंने कहा है कि चतरा जिले में नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Dumka Death Case: अंकिता को असहनीय जलन होने पर पिता ने किया था ये काम, अब सामने आई बड़ी बात  

Dumka Death Case: BJP नेताओं ने अंकिता के परिवार से की मुलकात, बोले 'फांसी तक जारी रहेगी लड़ाई' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget