एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raid: साहिबगंज में माइनिंग और फॉरेस्ट के दफ्तरों में ED की दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

Ranchi News: झारखंड में ED की टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. टीम ने साहिबगंज (Sahibganj) के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस और डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की है. 

ED Raid in Jharkhand: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम एक्शन मोड में है. राज्य में अवैध माइनिंग (Illegal Mining) के जरिए 100 करोड़ से भी ज्यादा की मनी लान्ड्रिंग (Money Laundering) के मामले की जांच कर रही ईडी (ED) के अफसरों ने सोमवार को साहिबगंज (Sahibganj) के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस और डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की है. ईडी की एक टीम ने साहिबगंज के मंडरो प्रखंड के मारीकुटी मौजा पहाड़ पर भी पहुंची, जहां अवैध खनन के मामले में 4 क्रशर इकाइयों को पिछले दिनों जब्त किया गया था. 

ED को मिली जानकारी 
माना जा रहा है कि ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरहेट स्थित प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारियों के आधार पर ये कार्रवाई की है. पंकज मिश्रा पिछले 6 दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने साहिबगंज और आस-पास के इलाकों में अवैध खनन से रोजाना लाखों की उगाही की जानकारी दी है.

2 अलग-अलग टीमें रहीं शामिल 
सोमवार को ईडी की 2 अलग-अलग टीमें डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस और डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिस पहुंचीं. दोनों कार्यालयों के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई और किसी के भी कार्यालय के अंदर आने और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई. माइनिंग ऑफिस में ड्रिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर विभूति कुमार, राजमहल निबंधक कार्यालय के अवर निबंधक मनोज कुमार और साहिबगंज के सीओ अब्दुल समद की मौजूदगी में कागजात की छानबीन की जा रही है. जिले में माइंस के आवंटन में भी गड़बड़ी और वन क्षेत्र में गलत तरीके से माइनिंग से जुड़े बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से ईडी ने कई सवाल भी पूछे हैं. ईडी की एक टीम मंडरो प्रखंड के मारीकुटी मौजा पहाड़ पर भी पहुंची, जहां कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का आरोप है.

8 जुलाई को ED ने की थी छापेमारी 
गौरतलब है कि, अवैध माइनिंग के जरिए मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने बीते 8 जुलाई को साहिबगंज, राजमहल, बड़हरवा और मिर्जा चौकी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के घरों पर छापामारी की थी. इस दौरान नगद लगभग 5 करोड़ सहित 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई थी. इस मामले की जांच में प्रमुख तौर पर सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की संलिप्तता के सबूत मिलने के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसे 6 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: संध्या टोपनो के परिवार से मिले BJP नेता बाबूलाल, बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान 

Jharkhand Gas Leak: रामगढ़ में जमीने के नीचे से निकल रही है मिथेन गैस, डरे ग्रामीण, मरे पक्षी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget